facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Diesel price hike: ₹2 प्रति लीटर महंगा डीजल, दूध और बिजली की महंगाई के बाद कर्नाटक वालों को एक और झटका

Advertisement

कर्नाटक में डीजल की कीमत अब 91.02 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सरकार का कहना है कि यह कदम पड़ोसी राज्यों की तुलना में डीजल की कीमत को कम रखने के लिए उठाया गया है।

Last Updated- April 01, 2025 | 11:11 PM IST
Petrol Pump
फोटो क्रेडिट: Commons

Karnataka Diesel Price Hike: कर्नाटक सरकार ने राज्य में डीजल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। यह फैसला राज्य सरकार द्वारा डीजल पर सेल्स टैक्स में 2.73% की बढ़ोतरी के बाद लिया गया है। पहले डीजल पर 18.44% सेल्स टैक्स लगता था, जिसे अब बढ़ाकर 21.17% कर दिया गया है। यह नया नियम तुरंत लागू हो गया है। इसके चलते कर्नाटक में डीजल की कीमत अब 91.02 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सरकार का कहना है कि यह कदम पड़ोसी राज्यों की तुलना में डीजल की कीमत को कम रखने के लिए उठाया गया है।

कर्नाटक के लोगों को पहले से ही बढ़ती कीमतों की मार झेलनी पड़ रही है। 1 अप्रैल से दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा बिजली के दाम भी बढ़ गए हैं और कचरा संग्रहण पर भी एक नया सेस लगा दिया गया है। ऐसे में डीजल की कीमत में यह नई बढ़ोतरी आम लोगों के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

सरकार ने फैसले का किया बचाव

सरकार ने अपने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि नई कीमतें अभी भी पड़ोसी राज्यों से कम हैं। नवंबर 2021 से पहले कर्नाटक में डीजल पर 24% सेल्स टैक्स लगता था, तब इसकी कीमत 92.03 रुपये प्रति लीटर थी। उस समय डीजल और पेट्रोल की ऊंची कीमतों को देखते हुए बीजेपी की तत्कालीन बसवराज बोम्मई सरकार ने सेल्स टैक्स को घटाकर 18.44% कर दिया था। लेकिन अब सिद्धारमैया सरकार ने इसे फिर से बढ़ाकर 21.17% कर दिया है।

इस बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की जरूरतों पर असर पड़ सकता है, क्योंकि डीजल की कीमत का सीधा संबंध सामानों की ढुलाई से है। लोगों का मानना है कि सरकार को कीमतें बढ़ाने से पहले उनके हितों का ध्यान रखना चाहिए था। वहीं, सरकार का तर्क है कि यह फैसला राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जरूरी था। अब देखना यह है कि इस कदम का असर आने वाले दिनों में जनता पर कितना पड़ता है।

Advertisement
First Published - April 1, 2025 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement