facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kedarnath Helicopter Crash: सरकार ने आर्यन एविएशन की सेवा की निलंबित, जांच में CFIT की आशंका

Advertisement

Uttarakhand Helicopter Crash: आज सुबह खराब मौसम और शून्य दृश्यता के कारण केदारनाथ में आर्यन एविएशन का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी।

Last Updated- June 15, 2025 | 5:39 PM IST
helicopter crash
हादसे के बाद घटनास्थल पर चल रहा रेस्क्यू | फोटो: PTI

उत्तराखंड के केदारनाथ क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसे में सात लोगों की जान चली गई। यह हेलिकॉप्टर निजी कंपनी आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था, जो चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को सेवा दे रहा था। हादसे के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से आर्यन एविएशन की सेवाओं को निलंबित कर दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, हादसा खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते हुआ, जिसके कारण हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई।

हेलिकॉप्टर बेल 407 सुबह 5:10 बजे गुप्तकाशी से उड़ा और 5:18 बजे श्री केदारनाथ जी हेलीपैड पर उतरा। इसके तुरंत बाद, 5:19 बजे यह गुप्तकाशी के लिए वापस उड़ान भरा। मंत्रालय के मुताबिक, सुबह 5:30 से 5:45 के बीच हेलिकॉप्टर गौरीकुंड और त्रियुगीनारायण के बीच केदारघाटी में क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में पांच यात्री, एक बच्चा और एक क्रू मेंबर सवार थे। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि खराब मौसम के कारण शून्य दृश्यता इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है।

Also Read: Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ से उड़ान भरते ही क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 7 की जान गई; दो महीने में पांचवीं घटना

प्रारंभिक जांच में क्या पता चला?

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ‘कंट्रोल्ड फ्लाइट इनटू टेरेन’ (CFIT) हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि खराब दृश्यता और घाटी के प्रवेश क्षेत्र में भारी बादलों के बावजूद हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। हादसे की विस्तृत जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AIB) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, मंत्रालय ने DGCA को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ घाटी में हेलिकॉप्टर गतिविधियों की कड़ी निगरानी की जाए। इसके लिए एयरवर्थनेस, सुरक्षा और संचालन से जुड़े अधिकारियों को तैनात किया गया है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के कमांड-एंड-कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा, ट्रांसभारत एविएशन के दो हेलिकॉप्टर, जिनके पायलट योगेश ग्रेवाल और जितेंद्र हरजाई थे, भी इसी तरह के खराब मौसम में उड़ान भरते पाए गए। इसके चलते दोनों पायलटों के लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने पहले ही 15 और 16 जून को क्षेत्र में चार्टर और शटल हेलिकॉप्टर सेवाओं को सुरक्षा कारणों से बंद करने का ऐलान किया था, लेकिन इस हादसे ने चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर दोबारा सवाल उठाए हैं।

Advertisement
First Published - June 15, 2025 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement