facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केरल सरकार ने MGNREGA श्रमिकों के लिए Onam त्योहार भत्ते की घोषणा की

Advertisement

केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने कहा कि इन योजनाओं के तहत 100 कार्यदिवस पूरे करने वाले सभी श्रमिकों को ‘ओणम’ के अवसर पर त्योहार भत्ते के रूप में 1,000 रुपये मिलेंगे।

Last Updated- August 18, 2023 | 3:39 PM IST
MGNREGA

केरल सरकार (Kerala govt) ने शुक्रवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) और अय्यंकाली शहरी रोजगार गारंटी योजना के 100 कार्यदिवस पूरे करने वाले श्रमिकों के लिए ‘ओणम’ त्योहार भत्ते की घोषणा की।

केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने कहा कि इन योजनाओं के तहत 100 कार्यदिवस पूरे करने वाले सभी श्रमिकों को ‘ओणम’ के अवसर पर त्योहार भत्ते (Onam Festival Allowance) के रूप में 1,000 रुपये मिलेंगे। वित्त विभाग ने इसके लिए 46 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। बालगोपाल ने कहा कि कुल 4.6 लाख लोगों को यह भत्ता दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ‘ICU’ में हैं दार्जिलिंग का चाय उद्योग : ITEAचेयरमैन

राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई अय्यंकाली शहरी रोजगार गारंटी योजना का उद्देश्य केरल के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक मजबूत, अधिकार-आधारित सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

इस सप्ताह की शुरुआत में केरल सरकार ने ओणम के मौके पर राज्य के कर्मचारियों के लिए 4,000 रुपये के बोनस की घोषणा की थी।

सरकार ने उन सरकारी कर्मचारियों को विशेष त्योहार भत्ते के रूप में 2,750 रुपये देने की भी घोषणा की थी, जो बोनस के हकदार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : Chandrayaan-3 updates: विक्रम लैंडर की आज होगी डीबूस्टिंग, जानिए क्या होता है इसका मतलब

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 3:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement