facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kerala Weather Update: केरल में भारी बारिश; तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Advertisement

राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने आज मीडिया से मुलाकात की और कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई है।

Last Updated- May 24, 2024 | 3:08 PM IST
Rain Alert
Kerala rain

Kerala Weather Update: केरल में भारी बारिश जारी है। राज्य के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई है। भारी बारिश से कोच्चि और त्रिशूर सहित प्रमुख शहरों में शुक्रवार को जलभराव हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रेड अलर्ट 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा और बहुत ही भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट के तहत 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश की संभावना होती है। छह सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश की संभावना होने पर येलो अलर्ट जारी किया जाता है।

राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने आज मीडिया से मुलाकात की और कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि कोझिकोड जिले के कुन्नमंगलम में पिछले 24 घंटों में 226.2 मिमी बारिश हुई।

उन्होंने कहा कि अलप्पुझा जिले के चेरथला में 215 मिमी, कोट्टायम जिले के कुमारकोम और कोझिकोड जिले के थामारसेरी में क्रमशः 203 मिमी और 200.7 मिमी बारिश हुई। राजन ने कहा, ”कम समय में इस तरह की भारी बारिश से कई घटनाएं होंगी और हमें उसी के अनुसार सुविधाओं की व्यवस्था करने की आवश्यकता है।” उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारी, अग्निशमन बल, पुलिस और राजस्व विभाग किसी भी घटना का सामना करने के लिए तैयार हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि एनडीआरएफ की दो टीमें इस समय राज्य में हैं। राजन ने कहा कि राज्य में हाल ही में हुई बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में 11 लोगों की जान गई है।

राजन ने कहा, ”मृतकों में से छह की डूबने की विभिन्न घटनाओं में जान चली गई, दो पानी से भरे गड्ढों में गिर गए, दो बिजली की चपेट में आ गए और एक व्यक्ति की दीवार गिरने से जान चली गई। कल रात भारी बारिश के बाद कोच्चि शहर के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए। टीवी चैनलों ने शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने और पैदल चलने वालों, मोटर चालकों को आने-जाने में कठिनाई होने के दृश्य दिखाए। पास के अलुवा शहर में भी ऐसी ही स्थिति थी, जहां बाजार जलमग्न था। जलमग्न क्षेत्रों की अधिकांश दुकानें और आसपास की कुछ सड़कें बंद रहीं।

यह भी पढ़ें: Heatwave: सावधान! 25 मई से शुरू होने जा रहा है नौतपा, ऐसे रखें अपना और अपने परिवार का ख्याल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अलुवा नगर पालिका जल निकासी की सफाई करने में विफल रही, जिसके कारण भारी जलभराव हो गया। त्रिशूर शहर में जिला अस्पताल के पास कल रात लगातार हो रही बारिश में एक बड़ा पेड़ उखड़ गया, जिससे सड़क जाम हो गई। राज्य के विभिन्न हिस्सों से पेड़ों के उखड़ने, सड़क के अवरुद्ध होने और मामूली भूस्खलन की खबरें आई हैं। वर्तमान में, 223 लोगों को राज्य के आठ राहत शिविरों में ठहराया गया है।

भारी बारिश को देखते हुए कोझिकोड, मलप्पुरम, एर्नाकुलम और तिरुवनंतपुरम जिलों में राहत शिविर खोले गए हैं। लगातार बारिश के मद्देनजर, महामारी की रोकथाम गतिविधियों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत बुधवार को तिरुवनंतपुरम में स्वास्थ्य विभाग निदेशालय में एक राज्य नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया था।

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 3:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement