facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Luxury Housing Sales: महंगे लग्जरी घरों की लगातार बढ़ती मांग, मुंबई नंबर वन पर

Advertisement

Luxury Housing Sales: मुंबई ने अरबपतियों की संख्या के मामले में चीन के बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है। दुनिया में सबसे अधिक अरबपति मुंबई में रहते हैं।

Last Updated- March 26, 2024 | 8:45 PM IST
Luxury Housing Sales

Luxury Housing Sales: दुनियाभर में लग्जरी घरों की मांग बढ़ी है। महंगे घरों की बढ़ती शौक की वजह से इनकी कीमतें भी बढ़ रही है। पिछले साल यानी 2023 में मजबूत मांग के चलते 50 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले लक्जरी घरों की बिक्री मूल्य के हिसाब से 51 फीसदी बढ़कर 4,319 करोड़ रुपये हो गई। दुनियाभर के महंगे घरों की बिक्री और खरीद के मामले मुंबई का नाम सबसे ऊपर है। साल 2023 में बेचे गए 45 लक्जरी मकानों में से 14 मकान 100 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत के थे। इनमें से करीब 80 फीसदी मुंबई में बेचे गए।

50 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले लक्जरी घरों की बिक्री 51 फीसदी बढ़ी

साल 2023 में मजबूत मांग के चलते 50 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले लक्जरी घरों की बिक्री मूल्य के हिसाब से 51 फीसदी बढ़कर 4,319 करोड़ रुपये हो गई। रियल एस्टेट सलाहकार जेएलएल इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, 50 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले कम से कम 45 मकान 2023 में 4,319 करोड़ रुपये में बेचे गए। कैलेंडर वर्ष 2022 में इस मूल्य वर्ग में 2,859 करोड़ रुपये मूल्य के कम से कम 29 मकान बिके थे। लक्जरी मकानों में बंगला और अपार्टमेंट दोनों शामिल हैं। इसमें प्राथमिक बाजार और पुन बिक्री लेनदेन भी शामिल हैं। इसमें कोई उपहार और संयुक्त उद्यम लेनदेन शामिल नहीं हैं।

महंगे लग्जरी घरों की मांग मुंबई में सबसे ज्यादा

जेएलएल इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री एवं अनुसंधान प्रमुख सामंतक दास ने कहा कि 2023 में बेचे गए 45 लक्जरी मकानों में से 14 मकान 100 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत के थे। इनमें से अधिकतर (79 प्रतिशत) मुंबई में बेचे गए। कीमतों के साथ बढ़ती मांग को देखते हुए रियल एस्टेट के बड़े खिलाड़ियों का कहना है कि कोविड के बाद घर खरीदारों का रुझान बदल गया, अब लोग बड़े घर खरीदना पसंद कर रहे हैं। जिसके कारण इनकी कीमतें भी बढ़ रही है। आवासीय रियल एस्टेट की मांग 2021 से महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज कर रही है और यह 2024 में भी इसी रफ्तार से जारी रहेगी।

Also read: भारत में कुल 271 Billionaires…मुकेश अंबानी टॉप पर, जानें कौन से नंबर पर हैं गौतम अदाणी

लग्जरी घरों के मामले में मुंबई वैश्विक स्तर पर 8वें स्थान पर

मुंबई सबसे महंगा शहर होने के कारण यहां घर खरीदना सबके बस की बात नहीं होती है तो दूसरी तरफ महंगे घर खरीदने वालों की भी यहां कमी नहीं है। हाल ही में संपत्ति सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक की जारी रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में लग्जरी घरों की कीमतों में सालाना आधार पर 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो रही है। साथ ही लग्जरी आवास के मामले में मुंबई अब वैश्विक स्तर पर 8वें स्थान पर है, जो एक साल पहले प्राइम इंटरनेशनल रेजिडेंशियल इंडेक्स में 37वें स्थान पर था। मुंबई में यदि किसी को करीब 1100 वर्ग फीट का घर खरीदना है, तो उसे लगभग 8 करोड़ 29 लाख रुपये चुकाने होगें।

मुंबई ने अरबपतियों के मामले में चीन के बीजिंग को पछाड़ा

मुंबई को पैसे वालों की नगरी के रूप में भी जाना जाता है जिसका असर महंगे और लग्जरी घरों की मांग, खरीद एवं बिक्री में देखने को मिलती है। मुंबई में सिर्फ भारत के नहीं बल्कि एशिया के सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई ने अरबपतियों की संख्या के मामले में चीन के बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है। दुनिया में सबसे अधिक अरबपति मुंबई में रहते हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई में कुल 92 अरबपतियों के आवास हैं, जबकि बीजिंग में यह संख्या 91 है। भारत में 271 अरबपति हैं, जबकि चीन में यह संख्या 814 है।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 8:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement