मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़

BHEL भोपाल का टर्नओवर बढ़कर ₹4,647 करोड़, मुनाफा भी दोगुना से ज्यादा बढ़ा

यूनिट ने आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4,716 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है

Published by
बीएस संवाददाता   
Last Updated- May 07, 2026 | 5:24 PM IST

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की भोपाल यूनिट ने वित्त वर्ष 2025-26 में 4,647 करोड़ रुपये का टर्नओवर और 581 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ हासिल किया। इससे पिछले वर्ष यानी वित्त वर्ष 2024-25 में भोपाल यूनिट ने 4,278 करोड़ का टर्न ओवर और 272 करोड़ रुपये का कर पूर्वलाभ हासिल किया था। यूनिट ने आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4,716 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

₹75,916 करोड़ का ऑर्डर बुक

यह जानकारी बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक पीके उपाध्याय ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी। उपाध्याय ने बताया कि बीएचईएल ने इस अवधि में 33,782 करोड़ रुपये का राजस्व और 2,116 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ अर्जित किया। उपाध्याय ने बीएचईएल के निदेशक एस. एम. रामनाथन के प्रभावी नेतृत्व की सराहना करते हुए उसे ही इस कामयाबी का प्रमुख कारण बताया।

उपाध्याय ने कहा कि बीएचईएल भोपाल के पास 75,916 करोड़ रुपये के ऑर्डर बुक हो चुके हैं।

Also Read: Royal Enfield का आंध्र प्रदेश में बड़ा दांव, ₹2200 करोड़ से बनेगा नया मैन्युफैक्चरिंग हब

इस अवसर पर विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ एक परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। इसमें बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक पी. के. उपाध्याय के अतिरिक्त महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह, महाप्रबंधक (एसओएम) आर. के. अग्रवाल तथा अपर महाप्रबंधक (प्रचार एवं जनसंपर्क) उपेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।

First Published : May 7, 2026 | 5:24 PM IST