facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pune Rain update: भारी बारिश से पुणे में तबाही; मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’, स्कूल-कॉलेज हुए बंद

Advertisement

भीषण बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पुणे जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया और लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।

Last Updated- July 26, 2024 | 9:02 AM IST
Pune Rain

Pune rain news: महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि निचले इलाकों में पानी भर गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लवासा में सुबह भूस्खलन के बाद मलबे में दबे तीन बंगलों में से एक में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पुणे जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और लोगों से सावधानी बरतने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिले के अधिकांश हिस्सों में स्कूलों और कॉलेजों ने छुट्टी घोषित कर दी है।

अधिकारियों ने कहा कि पुणे में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। शहर आज रेड अलर्ट पर है और 29 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

जिला कलेक्टर सुहास दिवासे ने बताया कि आज यानी 26 जुलाई को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। आदेश में उन्होंने कहा, “हवेली तालुका के भोर, वेल्हा, मावल, मुलशी, खडकवासला क्षेत्र, खेड़, अंबेगांव, जुन्नार घाट माध्यम के स्कूलों और पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहरों के सभी मध्यम स्कूलों और कॉलेजों में 26 जुलाई, 2024 को छुट्टी घोषित की जाती है।”

बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र ने कल घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जबकि मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Advertisement
First Published - July 26, 2024 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement