facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मध्यम वर्ग को सिर्फ 5 फीसदी ब्याज पर होम लोन देने की जरूरत

Advertisement

रियल एस्टेट कंसल्टेंसी एनारॉक के मुताबिक भारत के शीर्ष 7 शहरों में 2019 के बाद मकान की औसत कीमत में 45 फीसदी वृद्धि हुई है।

Last Updated- August 27, 2024 | 11:29 PM IST
Home Loan

भारत में मकानों की कीमत और किराये में वृद्धि को देखते हुए नैशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) के अध्यक्ष जी हरिबाबू का कहना है कि केंद्र सरकार को मध्य वर्ग के भारतीयों को 25 लाख रुपये तक आवास ऋण 5 फीसदी की किफायती ब्याज दर पर मुहैया कराना चाहिए।

बिज़नेस स्टैंडर्ड से ऑनलाइन बातचीत में हरिबाबू ने कहा कि भारत में मध्य वर्ग की आबादी, कुल आबादी की करीब 30 फीसदी है और यह तबका मुख्य रूप से किराये के मकान में रह रहा है। ऐसा इसलिए है कि वे मौजूदा 8.75 से 9 फीसदी ब्याज पर मासिक किस्त (ईएमआई) का भुगतान नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा, ‘इस 30 फीसदी आबादी में से बहुसंख्य लोगों का वेतन 50,000 से 70,000 रुपये महीने है। इसमें से वे 15,000 से 20,000 रुपये तक की ईएमआई ही दे सकते हैं। लेकिन 20,000 रुपये किस्त भुगतान करने पर आज कितने ऋण की पात्रता बनती है? इतने पर करीब 20 लाख रुपये ही मिल सकते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘क्या दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु जैसे बड़े शहरों में कोई भी बिल्डर 20 लाख रुपये में कोई आवास मुहैया करा सकता है? उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, जो 1 लाख रुपये से कम वेतन पा रहे हैं।’ कीमतें बढ़ने के साथ स्थिति और गंभीर हो गई है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी एनारॉक के मुताबिक भारत के शीर्ष 7 शहरों में 2019 के बाद मकान की औसत कीमत में 45 फीसदी वृद्धि हुई है।

इस अवधि के दौरान औसत किराया 64 फीसदी बढ़ा है। उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले साल भी केंद्र सरकार से अनुरोध किया था कि ऐसे लोगों को 25 लाख रुपये कर्ज 5 फीसदी ब्याज दर पर दिया जाए।’ उन्होंने कहा, ‘अगर 25 लाख रुपये तक के कर्ज पर 5 साल के लिए 5 फीसदी ब्याज तय कर दिया जाए तो उनकी ईएमआई घटकर 16,000 से 17,000 रुपये महीने आ जाएगी। ऐसे में वे कुछ और धन लगाकर एक बेडरूम, हॉल, किचन (1 बीएचके) का फ्लैट खरीद सकेंगे।’

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement