facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Monsoon in India: इस साल भारत में ‘सामान्य’ रहेगा मॉनसून: इन राज्यों में हो सकती है बारिश की कमी

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा अगले सात दिनों के लिए तटीय राज्य में "हीटवेव जैसी स्थिति" की भविष्यवाणी की है

Last Updated- April 09, 2024 | 2:30 PM IST
Monsoon Updates: Monsoon begins withdrawal from India after 8 days delay

भीषण गर्मी की शुरुआत के बीच मानसून को लेकर एक अपडेट सामने आया है। स्काईमेट वेदर ने इस साल भारत में जून से सितंबर तक “सामान्य” मानसून रहने की भविष्यवाणी की है। जबकि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पर्याप्त वर्षा होने की भविष्यवाणी की गई है,वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल में जुलाई और अगस्त में बारिश की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

स्काईमेट वेदर ने भारत के दक्षिण, पश्चिम और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में “अच्छी बारिश” की भविष्यवाणी की है। स्काईमेट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस साल मानसून आने पर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के वर्षा आधारित क्षेत्रों में “पर्याप्त” वर्षा हो सकती है।

हालांकि, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पर्याप्त वर्षा नहीं होने का भी आशंका है। स्काईमेट ने भविष्यवाणी की है कि इन पूर्वी राज्यों को जुलाई और अगस्त जैसे चरम मानसून महीनों के दौरान भी वर्षा की कमी का सामना करना पड़ सकता है। पूर्वोत्तर भारत में सीज़न की शुरुआती छमाही के दौरान औसत से कम बारिश होने का अनुमान है।

भारत में 2024 के मानसून की भविष्यवाणी करने वाली एक विज्ञप्ति में, स्काईमेट का कहना है कि मानसून का अनुमान लंबी अवधि के औसत (एलपीए) 868.6 मिमी का 102 प्रतिशत है।

हीटवेव की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा अगले सात दिनों के लिए तटीय राज्य में “हीटवेव जैसी स्थिति” की भविष्यवाणी के बाद गोवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने निवारक उपायों पर एक सलाह जारी की है।

जिन क्षेत्रों में अधिक गर्मी देखने की आशंका है उनमें ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 2:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement