facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP-MLA Court: विधायक और सांसदों के लिए अदालतों की होगी समीक्षा, आपराधिक मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

Advertisement

वर्ष 2017 में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद केंद्र सरकार ने सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए राज्यों में 12 विशेष अदालतें शुरू की थीं।

Last Updated- August 19, 2024 | 10:10 PM IST
Delhi HC asks govt's response over resale of tickets, blocking sites संगीत समारोहों के टिकट की अनधिकृत बिक्री के मुद्दे पर अदालत ने केंद्र से जवाब मांगा

विधि मंत्रालय ने सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालतों का ‘व्यापक मूल्यांकन’ करने के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), विधि विश्वविद्यालयों और न्यायिक अकादमियों सहित शीर्ष संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं ताकि उनकी कार्यक्षमता, प्रभावकारिता और समग्र प्रभाव का आकलन किया जा सके।

विधि मंत्रालय के अधीन काम करने वाले न्याय विभाग की ‘न्यायिक सुधारों पर कार्रवाई अनुसंधान और अध्ययन योजना’ के तहत ये प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। वर्ष 2017 में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद केंद्र सरकार ने सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए राज्यों में 12 विशेष अदालतें शुरू की थीं।

इनमें दिल्ली में दो और उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में एक-एक अदालत का गठन किया गया। वर्तमान में नौ राज्यों में ऐसी 10 अदालतें कार्यरत हैं। दिसंबर 2018 में उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार बिहार और केरल की विशेष अदालतों को बंद कर दिया गया था। इन विशेष अदालतों के कामकाज की निगरानी उच्चतम न्यायालय द्वारा की जा रही है।

न्याय विभाग द्वारा जारी प्रस्ताव आमंत्रण के अनुसार, ‘इस अध्ययन में इन विशेष अदालतों का व्यापक मूल्यांकन किया जाना चाहिए ताकि उनकी कार्यक्षमता, असर और समग्र प्रभाव का आकलन किया जा सके। इन अदालतों के प्रदर्शन की निगरानी उच्चतम न्यायालय द्वारा की जाती है और उन्हें आंशिक रूप से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।’

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 10:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement