facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NHAI की चालू वित्त वर्ष में 44,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट अलॉट करने की योजना

Advertisement

बीओटी परियोजनाओं में निजी निवेशक 20-30 साल की रियायत अवधि के लिए राजमार्ग परियोजना का वित्तपोषण, निर्माण और संचालन करते हैं।

Last Updated- June 19, 2024 | 7:39 PM IST
One and a half hour away from Delhi to Dehradun, Delhi-Dehradun Expressway will be operational by December- Gadkari

सार्वजनिक क्षेत्र की एनएचएआई (NHAI) चालू वित्त वर्ष के दौरान 44,000 करोड़ रुपये की 937 किलोमीटर लंबी 15 सड़क परियोजनाओं के आवंटन पर विचार कर रही है। ये परियोजनाएं ‘बनाओ, चलाओ और सौंप दो’ (बीओटी) के आधार पर दी जाएगी।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसी वर्ष राजमार्ग क्षेत्र में निवेश के लिए निजी कंपनियों को आकर्षित करने के मकसद से एक संशोधित बीओटी परियोजना दस्तावेज जारी किया था।

इन खंडों में असम में ब्रह्मपुत्र ब्रिज सहित गुवाहाटी रिंग रोड (परियोजना लागत 5,500 करोड़ रुपये), महाराष्ट्र में कासरवाड़ी-राजगुरुनगर (5,954 करोड़ रुपये), महाराष्ट्र में पुणे-शिरूर सड़क परियोजना (6,170 करोड़ रुपये) और तेलंगाना में अरमूर-मंचरियल सड़क परियोजना (3,175 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

बीओटी परियोजनाओं में निजी निवेशक 20-30 साल की रियायत अवधि के लिए राजमार्ग परियोजना का वित्तपोषण, निर्माण और संचालन करते हैं। कंपनियां फिर उपयोगकर्ता शुल्क या टोल के माध्यम से निवेश की भरपाई करता है।

इस वर्ष के प्रारंभ में बीओटी परियोजनाओं में कुछ परिवर्तन किए गए हैं। इनमें समय पर परियोजनाओं को पूरा करने के लिए संबंधित कंपनियों को निर्माण सहायता देना तथा प्रतिस्पर्धी सड़कों के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए टोल अवधि को बढ़ाना शामिल है।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 7:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement