facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘काम के घंटे नहीं परिणाम अहम’, बोले सौरभ गुप्ता- अंत में यह मायने रखती है कि रिजल्ट क्या मिला है

Advertisement

मैरिको के प्रबंध निदेशक सौगत गुप्ता ने कहा, ‘घंटे मायने नहीं रखते, परिणाम मायने रखते हैं।’ गुप्ता नैसकॉम टेक्नोलॉजी लीडरशिप फोरम की पैनल परिचर्चा में बोल रहे थे। 

Last Updated- February 25, 2025 | 10:18 PM IST
फोटो क्रेडिट: Pexels

कर्मचारियों के काम के घंटों पर जारी बहस ने भले ही कंपनियों और कर्मचारियों को विभाजित कर रखा हो, लेकिन भारतीय कंपनी जगत के प्रमुखों ने कहा कि जो बात मायने रखती है, वह है परिणाम। मैरिको के प्रबंध निदेशक सौगत गुप्ता ने कहा, ‘घंटे मायने नहीं रखते, परिणाम मायने रखते हैं।’ गुप्ता नैसकॉम टेक्नोलॉजी लीडरशिप फोरम की पैनल परिचर्चा में बोल रहे थे। 

कैपजेमिनाई के इंडिया हेड अश्विन यार्डी ने कहा, ‘मैं कहूंगा कि साढ़े 47 घंटे। हम सप्ताह में पांच दिन हर रोज 9.5 घंटे काम करते हैं। पिछले चार वर्षों से मेरा मार्गदर्शक सिद्धांत यह है कि सप्ताहांत पर ईमेल न भेजें, भले ही यह कोई बड़ी बात तो, जब तक कि हमें पता न हो कि हम इसे सप्ताहांत पर हल कर सकते हैं। मैं ईमेल नहीं भेजता।’

उन्होंने आगे कहा कि सहकर्मियों को ईमेल भेजने का कोई मतलब नहीं है, यह जानते हुए कि यह समस्या सप्ताहांत में हल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अपनी टीम को किसी बड़ी बात के बारे में चिंता करने के लिए क्यों परेशान किया जाए, जबकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि वे इसे सप्ताहांत पर हल नहीं कर सकते। मैं पूरी लगन से सप्ताहांत में कोई ईमेल नहीं भेजने का पालन कर रहा हूं। यार्डी ने यह भी कहा कि जब जरूरत पड़ी, तो उन्होंने सप्ताहांत में काम भी किया है। 

यह इस बात पर निर्भर करता है कि कोई व्यक्ति किस तरह काम कर रहा है और यह बात साफ तौर पर घंटों की संख्या पर निर्भर नहीं होती। सैप लैब्स इंडिया में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सिंधु गंगाधरन ने कहा, ‘कभी-कभी आप आधे घंटे में कोई काम कर सकते हैं और कभी-कभी इसमें 15 घंटे लग सकते हैं। यह वास्तव में इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या कर रहे हैं।’ गुप्ता ने कहा, ‘अगर आप वाकई अपने काम से प्यार करते हैं और आप उसमें अच्छा काम करते हैं, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि काम और जीवन क्या है।’

Advertisement
First Published - February 25, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement