facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Property tax delhi industry: प्रॉपर्टी टैक्स पर उद्योग को राहत के साथ बोझ भी

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 12:00 AM IST
Section 80C deduction can also be available on share investment

दिल्ली के उद्यमियों को प्रॉपर्टी टैक्स के मामले में बड़ी राहत मिली है। हालांकि इस राहत के साथ उद्योग पर कुछ बोझ भी पड़ने वाला है। दिल्ली नगर निगम (MCD ) ने म्युनिसिपल वैल्यूशन कमिटी (MVC)-5 की सिफारिशों में किराये की औद्योगिक व व्यावसायिक प्रॉपर्टी पर दोगुना प्रॉपर्टी टैक्स, टैक्स दर 37 फीसदी बढ़ाने की सिफारिश नामंजूर कर दी है। लेकिन खाली व कच्चे स्ट्रक्चर वाली औद्योगिक इकाइयों को अब पहले से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स देना होगा।

किराये की प्रॉपर्टी पर occupancy factor अब 2 की बजाय 1.25 लागू होगा

MVC-5 में गैर आवासीय किराये की प्रॉपर्टी यानी औद्योगिक व व्यावसायिक प्रॉपर्टी पर occupancy factor 2 करने की सिफारिश की गई थी। जिससे उद्यमियों को इस प्रॉपर्टी पर दोगुना प्रॉपर्टी टैक्स देना पड़ता। लेकिन अब एमसीडी ने इस सिफारिश को नामंजूर करते हुए occupancy factor 1.25 कर दिया है। इससे उद्यमियों को दोगुने प्रॉपर्टी टैक्स की मार से तो राहत मिली है। लेकिन इस प्रॉपर्टी पर मौजूदा प्रॉपर्टी टैक्स से 25 फीसदी ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा क्योंकि मौजूदा occupancy factor एक है, जबकि अब यह बढ़कर 1.25 हो जाएगा।

खाली व कच्चा स्ट्रक्चर पर अब ज्यादा देना होगा प्रॉपर्टी टैक्स

लघु उद्योग भारती की दिल्ली इकाई के सचिव संजय गौड़ ने बताया कि औद्योगिक इकाई के लिए प्रॉपर्टी टैक्स की गणना में यूज फैक्टर 3 है। लेकिन अगर औद्योगिक इकाई खाली पडी है, तो यह फैक्टर 3 की बजाय 2 हो जाता है। अब एमवीसी-5 के तहत खाली प्रॉपर्टी पर भी यूज फैक्टर 3 ही लागू होगा। जिससे उद्यमियों को खाली प्रॉपर्टी पर अब पहले से ज्यादा टैक्स देना होगा। एमवीसी-5 के तहत के structure factor में भी बदलाव किए गए हैं। पहले तीन तरह के कच्चा, सेमी कच्चा और पक्का structure factor होते थे और पक्का के लिए structure factor 1, सेमी पक्का के लिए 0.7 और कच्चा के लिए 0.5 होता था। लेकिन अब सेमी कच्चा व कच्चा के लिए एक ही 0.7 structure factor होगा। इस तरह कच्चा स्ट्रक्चर वाली औद्योगिक इकाइयों को पहले से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स देना होगा। गौड़ कहते हैं कि एमवीसी-5 में कुछ बोझ तो डाला गया है, लेकिन किराये की औद्योगिक प्रॉपर्टी पर दोगुना प्रॉपर्टी टैक्स न लगाकर व टैक्स रेट 37 फीसदी न बढाकर बड़ी राहत दी गई है।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 12:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement