facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pahalgam attack: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, तीन आतंकियों के मकान ढहाए गए

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकी जमील अहमद शेरगोजरी के घर को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। शेरगोजरी वर्ष 2016 से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा

Last Updated- April 27, 2025 | 11:19 AM IST
Terrorist house demolished
Representative Image

Pahalgam attack: जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी सख्त कार्रवाई के तहत सुरक्षा बलों ने तीन सक्रिय आतंकियों के मकानों को ध्वस्त कर दिया है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, शोपियां जिले के वंदिना इलाके में आतंकी संगठन से पिछले साल जुड़ने वाले अदनान शफी का मकान शनिवार रात गिरा दिया गया। इसके अलावा पुलवामा जिले में सक्रिय आतंकी आमिर नज़ीर का भी घर ढहाया गया।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकी जमील अहमद शेरगोजरी के घर को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। शेरगोजरी वर्ष 2016 से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है।

पाहलगाम हमले के बाद से अब तक आतंकियों और उनके ओवरग्राउंड वर्कर्स के कुल नौ मकानों को गिराया जा चुका है।

गौरतलब है कि मंगलवार को अनंतनाग जिले के पाहलगाम क्षेत्र के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरण में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इनमें ज्यादातर लोग देश के अन्य राज्यों से आए सैलानी थे।

इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना को लेकर कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि “हत्यारों का पीछा पृथ्वी के अंतिम छोर तक किया जाएगा।”

पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी गई

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। अब एनआईए जम्मू-कश्मीर पुलिस से केस से जुड़ी एफआईआर और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में लेगी और मामले की गहराई से जांच करेगी। हमले के बाद से ही एनआईए की टीम पहलगाम में डेरा डाले हुए है और अब वह खुद सबूत जुटाने का काम शुरू करेगी।

बुधवार को हुए इस हमले में 26 हिंदू नागरिकों की जान गई थी। इस बड़े हमले के बाद गृह मंत्रालय ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके तहत एनआईए ने जांच का जिम्मा संभाल लिया है।

इसी के साथ जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क को कमजोर करने के लिए सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। श्रीनगर में आतंकियों के मददगारों के 64 ठिकानों पर छापेमारी कर UAPA कानून के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं कुलगाम जिले से आतंकियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।

लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से जुड़े संदिग्धों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। इसके साथ ही इस्लामिक स्टेट और टीआरएफ से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी छापे मारे जा रहे हैं।

उधर, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

पुलवामा हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने मोर्चा कस लिया है और लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
First Published - April 27, 2025 | 11:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement