facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएम मोदी ने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, तीर्थयात्रियों को होगा फायदा

Advertisement

इस अवसर पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी एवं अन्य मौजूद थे

Last Updated- April 08, 2023 | 1:12 PM IST
Vande Bharat Express

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हैदराबाद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वह रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सवार हुए और स्कूली बच्चों के साथ बातचीत की।

इस ट्रेन के शुरू होने से तेलंगाना के सिकंदराबाद और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर के बीच यात्रा के समय में करीब साढ़े तीन घंटे की कमी आएगी, जिससे विशेष रूप से तीर्थयात्रियों को फायदा होगा।

PM मोदी ने 15 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, जो दोनों तेलुगु भाषी राज्यों को इस तरह की सेवा से जोड़ने वाली पहली ऐसी ट्रेन थी। इस अवसर पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी एवं अन्य मौजूद थे।

रेलवे की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्रा के दौरान, मोदी हैदराबाद-सिकंदराबाद क्षेत्र के उपनगरीय खंड में 13 नयी मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सर्विस (एमएमटीएस) सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जो यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी। वह सिकंदराबाद-महबूबनगर परियोजना के दोहरीकरण और विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

85 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक फैली यह परियोजना लगभग 1,410 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की गई है। यह परियोजना निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और ट्रेन की औसत गति बढ़ाने में सहायक साबित होगी। परेड ग्राउंड में सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एम्स बीबीनगर, हैदराबाद की आधारशिला रखेंगे।

Advertisement
First Published - April 8, 2023 | 1:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement