facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

PM मोदी ने सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर दिया बयान, कहा- हम नेताजी के सपनों का भारत बनाने को प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ‘भारत-पर्व’ की भी शुरुआत की। 31 जनवरी तक चलने वाला यह कार्यक्रम दिल्‍ली के रामलीला मैदान और लाल किला के सामने माधवदास पार्क में आयोजित किया गया।

Last Updated- January 23, 2024 | 10:48 PM IST
Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti: Date, celebration, importance, wishes PM मोदी ने सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर दिया बयान, कहा- हम नेताजी के सपनों का भारत बनाने को प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम राष्ट्रीय राजधानी स्थित लाल किले पर ‘पराक्रम दिवस’ समारोह में भाग लिया। स्‍वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेनानियों को समुचित सम्‍मान देने के उनके दृष्टिकोण को ध्‍यान में रखते हुए 2021 से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर मोदी ने कहा कि पराक्रम दिवस पर हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों और उनके सपनों का भारत बनाने को प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर लाल किले में एक प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें आगन्‍तुकों को नेताजी और आजाद हिन्‍द फौज के संबंध में दुर्लभ तस्‍वीरों और दस्‍तावेजों को देखने का मौका मिलेगा। यह समारोह 31 जनवरी को समाप्त होगा। प्रधानमंत्री ने यहां पहुंचने के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ‘भारत-पर्व’ की भी शुरुआत की। 31 जनवरी तक चलने वाला यह कार्यक्रम दिल्‍ली के रामलीला मैदान और लाल किला के सामने माधवदास पार्क में आयोजित किया गया है।

इसमें गणतंत्र दिवस की झांकियां और सांस्‍कृतिक सामग्रियों के जरिये देश की समृद्ध वि‍विधता प्रदर्शित की गई हैं। साथ ही यहां पर नागरिकों पर केंद्रित सरकार की पहलों, ‘वोकल फॉर लोकल’ और पर्यटकों के लिए विभिन्‍न आकर्षक स्‍थानों से संबंधित 26 मंत्रालयों तथा विभागों के प्रयासों को भी दर्शाया गया है।

First Published - January 23, 2024 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट