facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi Speech: शबरी के प्रेम से लेकर विकसित और राम भारत के विचार तक, प्राण प्रतिष्ठा के बाद क्या बोले प्रधानमंत्री?

Advertisement

Ram Mandir निर्माण में हुई देरी के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान राम से क्षमा मांगी। उन्होंने मंदिर निर्माण को लेकर हुए विरोध पर भी अपनी बात रखी।

Last Updated- January 22, 2024 | 4:45 PM IST
अयोध्या ने करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांधा- मोदी, Mann Ki Baat: Ayodhya tied crores of people together - Modi

भगवान श्री राम आधुनिकता के प्रतीक हैं और परिवर्तन के प्रतीक है और भारत को उसी राह पर चलना है। राम के आदर्शों पर चल कर हमने मानवता को माना तो विकास होगा और भटके तो विनाश होगा।

अयोध्या में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जन्मभूमि मंदिर परिसर में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के युवाओं के लिए संदेश देते हुए कहा, ‘मंदिर तो बन गया है पर अब हमें हर दिन पराक्रम और पुरुषार्थ का प्रसाद प्रभु राम को चढ़ाना होगा तभी देश का वैभव बढ़ेगा।’

उन्होंने कहा, ‘भारत युवा शक्ति की ऊर्जा से भरा है और इसे झुकना या बैठना नहीं है। युवाओं के सामने हजारों साल की प्रेरणा है वो चांद पर तिरंगा फहरा रही और 15 लाख किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में यान पहुंचा रही है। आने वाला समय सफलता की है और सिद्धि का है। राम मंदिर भारत के उत्कर्ष का साक्षी बनेगा।’

प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने आधे घंटे के संबोधन में प्रधानमंत्री ने मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों को याद किया। उन्होंने कहा कि आज इस ऐतिहासिक समय में देश उन लोगों को याद कर रहा है जिनके चलते यह शुभ दिन देखने को मिला। उन अनगिनत कारसेवकों पर संत-महात्माओं के हम ऋणी हैं। यह उत्सव का क्षण है पर भारतीय समाज की परिपक्वता का भी दिन है। यह विजय का ही क्षण नहीं बल्कि विनय का भी है। मंदिर सिखाती है कि लक्ष्य प्रामाणिक हो तो उसे हासिल किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने मंदिर निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा, ‘रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे बल्कि दिव्य व भव्य मंदिर में रहेंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण से देश भर में उत्साह पैदा हुआहै। शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद हम यहां पहुंचे हैं। आज हमें सदियों की धरोहर मिली है। गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा होता राष्ट्र इसी तरह नवइतिहास का सृजन करता है। हजारों साल बाद भी आज की तारीख की चर्चा होगी। यह भगवान राम की कृपा है जो हम सब इस पल को घटित होते देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में दीपावली मनाई जा रही और गांव-गांव में कीर्तन संकीर्तन हो रहे हैं। आज शाम घर-घर राम ज्योति जलेगी।’

इस मौके पर मंदिर निर्माण में हुई देरी के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान राम से क्षमा मांगी। उन्होंने मंदिर निर्माण को लेकर हुए विरोध पर भी अपनी बात रखी।

उन्होंनें कहा कि मैं प्रभु राम से क्षमा याचना करता हूं। हमारी तपस्या व पूजा में कुछ तो कमी रह गयी होगी जो इतने सालों तक हम ये काम नहीं कर पाए। आज यह कमी पूरी हुई तो विश्वास है कि प्रभु राम हम सबको अवश्य क्षमा करेंगे। भारत के संविधान की पहली प्रति में प्रभु राम विराजमान हैं। दशकों तक राम के अस्तित्व पर कानूनी लड़ाई चली। उन्होंने न्यायपालिका का शुक्रिया अदा कि उसने लाज रख ली।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले जब भी इतिहास की गांठ सुलझाने का प्रयास किया गया तो मुश्किल हालात बने पर हमने भावुकता के साथ समझदारी से काम लिया और इसे हल किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का कहना था कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। राम मंदिर किसी आग को नहीं बल्कि ऊर्जा को जन्म दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व किए जा रहे अपने 11 दिन के व्रत अनुष्ठान का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान सागर से सरयू तक की यात्रा का सौभाग्य मिला। कल मैं धनुषकोडी, तमिलनाडु में था जहां से राम सेतु का निर्माण हुआ था। जिस घड़ी राम समुद्र पार करने निकले थे उसे कालचक्र ने बदला और अब कालचक्र फिर बदलेगा।

उन्होंने कहा कि मुझे देश के हर कोने में रामायण सुनने का अवसर मिला। उन्होंने तमिल रामायण की पंक्तियां सुनाकर एकत्व का संदेश भी दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऋषियों ने कहा है कि जिसमे रम जाएं उसी में राम हैं। हर युग में लोगों ने राम को जिया है। ये राम रस निरंतर बहता रहता है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में हनुमान की भक्ति व समर्पण का जिक्र किया तो माता शबरी के राम प्रेम और निषादराज की सभी बंधनों से परे मित्रता को याद किया।

संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि राम भारत का चिंतन, चेतना, प्रवाह, प्रभाव व निरंतरता हैं। राम विवाद नहीं बल्कि समाधान हैं। राम भारत का विचार व विधान हैं।

Advertisement
First Published - January 22, 2024 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement