facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi रूस के ‘विक्टरी डे’ परेड में नहीं होंगे शामिल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Advertisement

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को कहा, "भारत का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं किया जाएगा।"

Last Updated- April 30, 2025 | 4:39 PM IST
PM Modi
क्रेमलिन ने प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले के पीछे की सटीक वजह का खुलासा नहीं किया है। (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अगले महीने मॉस्को में होने वाले विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ समारोह (Victory Day parade) में शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले महीने रूस की ‘विक्टरी डे’ परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पेसकोव ने कहा, “भारत का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं किया जाएगा।” राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को यहां ‘विक्टरी डे’ परेड में शामिल होने और रेड स्क्वायर पर आमंत्रित किया था। शी ने पुष्टि की है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मॉस्को में करीब 20 विदेशी नेताओं की मेजबानी की तैयारी चल रही है।

Also Read: तीनों सेनाओं को खुली छूट, कार्रवाई के लिए टारगेट और टाइम सेना तय करे- पीएम मोदी

क्रेमलिन ने प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले के पीछे की सटीक वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत का यह फैसला 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर लिया गया है। इस बीच, भारत ने अभी तक इस घटनाक्रम पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

इस महीने की शुरुआत में, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने पुष्टि की थी कि पीएम मोदी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ‘विक्टरी डे’ परेड में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण मिला है। उस समय, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत की भागीदारी के बारे में ब्योरा “उचित समय पर” साझा किया जाएगा।

Also Read: LoC पर लगातार छठे दिन पाकिस्तान का सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Victory Day: नाजी जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों की जीत का प्रतीक

9 मई 1945 में नाजी जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों की जीत का प्रतीक है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ने मंगलवार को पुतिन के हवाले से कहा, “वोल्गा के तट पर, हमारे सैनिकों ने दुश्मन को रोक दिया और कुचल दिया। नाजी युद्ध मशीन को एक निर्णायक झटका दिया गया, जिसने युद्ध में एक महत्वपूर्ण मोड़ को चिह्नित किया और पश्चिम की ओर जाने का रास्ता खोल दिया – बर्लिन और महान विजय की ओर, जिसकी 80वीं वर्षगांठ हम बहुत जल्द, 9 मई को गंभीरता से मनाएंगे।

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement