facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Pollution: प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान की तैयारी शुरू, 9 साल में पीएम-10 में 42 फीसदी कमी

Advertisement

मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस वर्ष के लिए विंटर एक्शन प्लान को लेकर 12 सितंबर को दिल्ली सचिवालय में “एनवायरमेंटल एक्सपर्ट मीट” का आयोजन किया जाएगा

Last Updated- September 05, 2023 | 6:46 PM IST
Delhi pollution: Preparation for winter action plan started to deal with pollution, 42% reduction in PM-10 in 9 years

Winter Action Plan to combat Delhi Pollution: दिल्ली वालों को बीते कुछ वर्षों के दौरान प्रदूषित हवा से राहत मिली है। दिल्ली सरकार के मुताबिक पिछले 9 सालों में पीएम-10 में 42 फीसदी और पीएम-2.5 में 46 फीसदी की कमी आई है। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच, सरकार ने G20 समिट को देखते हुए पर्यावरण विभाग को हॉटस्पॉट की विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

बीते 9 साल के दौरान पीएम-10 में 42 फीसदी, पीएम-2.5 में 46 फीसदी कमी

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के साथ इस प्लान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। पर्यावरण मंत्री राय ने बताया कि सर्दी के मौसम में होने वाले प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदम से पिछले 9 सालों में पीएम-10 में 42 फीसदी और पीएम-2.5 में 46 फीसदी कमी आई है।

इस वर्ष के विंटर एक्शन प्लान में पराली व कूड़ा जलाना, वाहन व धूल प्रदूषण, हॉटस्पॉट, औद्योगिक प्रदूषण, वाररूम व ग्रीन एप को उन्नत बनाना और केंद्र सरकार व पड़ोसी राज्यों से संवाद जैसे फोकस बिंदु मुख्य रूप से शामिल होंगे। विंटर एक्शन प्लान के तहत तात्कालिक और दीर्घकालिक योजना बनाकर उसको लागू किया जाएगा।

Also read: Delhi pollution relief: प्रदूषित दिनों की संख्या घटी, अच्छे दिनों की संख्या बढ़ी

12 सितंबर को “एनवायरमेंटल एक्सपर्ट मीट” का आयोजन होगा

मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस वर्ष के लिए विंटर एक्शन प्लान को लेकर 12 सितंबर को दिल्ली सचिवालय में “एनवायरमेंटल एक्सपर्ट मीट” का आयोजन किया जाएगा इसमें एक्सपर्ट द्वारा दिए गए सुझाव को विंटर एक्शन प्लान में शामिल किया जाएगा। इस “एनवायरमेंट एक्सपर्ट मीट” में मुख्य रूप से 24 संस्थाएं मसलन सीएसई, काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर, इंटरनेशनल काउंसिल फॉर क्लीन ट्रांसपोटेशन, आईआईटी दिल्ली एवं कानपुर, टेरी आदि आदि शामिल होंगी।

इस मीट के साथ ही 14 सितंबर को दिल्ली सरकार के सभी संबंधित 28 विभागों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी। जिसमें अलग अलग विभागों को विंटर एक्शन प्लान के तहत निर्धारित किए गए फोकस बिंदुओं के आधार पर विशिष्ट कार्य सौपे जाएंगे। जिसके अनुरूप दिल्ली सरकार इस वर्ष का विंटर एक्शन प्लान तैयार करेगी।

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 6:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement