facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

निजी क्षेत्र सलाहकार सेवाएं, तकनीक से कृषि विकास को दे सकता है समर्थनः NITI Aayog सदस्य

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने बृहस्पतिवार को दीर्घकालिक कृषि विकास के लिए निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों के बीच साझेदारी की अहमियत पर जोर दिया।

Last Updated- October 26, 2023 | 4:29 PM IST
NITI Aayog
प्रतीकात्मक तस्वीर

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने बृहस्पतिवार को दीर्घकालिक कृषि विकास के लिए निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों के बीच साझेदारी की अहमियत पर जोर दिया। चंद ने उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और देशभर में खेती के तौर-तरीकों की विस्तृत श्रृंखला को चिह्नित करने के लिए नए तरीकों के साथ आने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘निजी क्षेत्र भारत में सटीक खेती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह कृषि विकास को समर्थन देने के लिए सलाहकार सेवाएं, कृषि रसायन और उपयुक्त तकनीक मुहैया करा सकता है।’’

उन्होंने भारत के कृषि उद्योग, खासकर पशुपालन एवं मत्स्य पालन में दर्ज की गई वृद्धि का भी उल्लेख किया। इन क्षेत्रों में लगभग 2.75 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है। नीति आयोग के सदस्य ने कृषि एवं जलवायु परिवर्तन के बीच के जटिल अंतर्संबंधों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘असली चुनौती उत्पादकता बढ़ाने की है। इसके लिए हमें लागत, प्रौद्योगिकी प्रगति और संसाधन सक्षमता से जुड़ी चिंताओं को दूर करना होगा।’’ चंद ने भारत के कृषि परिवेश में छोटी जोत वाले किसानों के दबदबे और इसका दायरा बढ़ाने से जुड़ी समस्याओं पर भी प्रकाश डाला।

First Published - October 26, 2023 | 4:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट