facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Project Cheetah सफल होने की सही राह पर: रिपोर्ट

Advertisement

देश में चीतों के विलुप्त होने के बाद उन्हें फिर से बसाने की भारत की महत्त्वाकांक्षी पहल को रविवार को एक साल पूरा हो गया।

Last Updated- September 17, 2023 | 10:53 PM IST
Cheetah

भारत के चीता बसाने के कार्यक्रम की अल्पकालिक सफलता का आकलन करने के लिए स्थापित छह मानदंडों में से चार को पहले ही पूरा किया जा चुका है। सरकार की एक रिपोर्ट में रविवार को यह बात कही गई। कार्यक्रम के एक वर्ष पूरा होने पर जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘प्रोजेक्ट चीता’ ने पहले वर्ष के लिए निर्धारित अधिकतर मानदंडों को प्राप्त कर लिया है और यह उचित मार्ग पर है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘यह एक चुनौतीपूर्ण परियोजना है। हालांकि, भारत, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों और प्रबंधकों के ठोस प्रयासों के साथ-साथ तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के समर्थन से, परियोजना अपने सुनिश्चित पथ पर है।’ पिछले साल प्रकाशित ‘चीता कार्ययोजना’ में छह अल्पकालिक सफलता मानदंड सूचीबद्ध हैं। इसमें चीतों का 50 प्रतिशत अस्तित्व, ‘होम रेंज’ की स्थापना, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों का जन्म और परियोजना में स्थानीय समुदायों को जोड़ना शामिल है।

रिपोर्ट में कहा गया कि परियोजना पहले ही चार मानदंडों को पूरा कर चुकी है। देश में चीतों के विलुप्त होने के बाद उन्हें फिर से बसाने की भारत की महत्त्वाकांक्षी पहल को रविवार को एक साल पूरा हो गया। यह परियोजना पिछले साल 17 सितंबर को तब शुरू हुई थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए चीतों के एक समूह को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान के एक बाड़े में छोड़ा। इस परियोजना पर दुनिया भर के संरक्षणवादियों और विशेषज्ञों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कूनो में दो समूहों में 20 चीते लाए गए थे। पहला समूह पिछले साल सितंबर में और दूसरा फरवरी में लाया गया था। मार्च के बाद से इनमें से छह वयस्क चीतों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। मई में, नामीबिया से लाई गई मादा चीता से पैदा हुए चार शावकों में से तीन की अत्यधिक गर्मी के कारण मृत्यु हो गई। शेष शावक को भविष्य में वन्य जीवन के लिए मानव देखभाल में पाला जा रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जंगल में छोड़े गए सभी चीते खुद को माहौल के हिसाब से ढाल रहे हैं और उनके प्राकृतिक व्यवहार में कोई गड़बड़ी नहीं दिखी। इसमें कहा गया है कि कुछ चीतों की मौत जीवाणु संक्रमण, गुर्दे की खराबी, चोटों और गर्मी से हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ चीतों के मानव बहुल क्षेत्रों में लंबी दूरी तय करने के बावजूद मुक्त परिस्थितियों में कोई अप्राकृतिक मौत नहीं हुई। अफ्रीका में इस स्तर की परियोजना में स्थानांतरण के बाद ऐसी मौतें आम हैं।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 10:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement