facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप, BJP और AAP का विरोध प्रदर्शन

Advertisement

BJP और AAP ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर एक-दूसरे से कुछ सौ मीटर दूरी पर ही विरोध प्रदर्शन किया।

Last Updated- February 02, 2024 | 11:23 PM IST
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप, BJP और AAP का विरोध प्रदर्शन, Allegations of rigging in Chandigarh Mayor elections, protest by BJP and AAP

भ्रष्टाचार और चंडीगढ़ में हुए महापौर पद के चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर एक-दूसरे से कुछ सौ मीटर दूरी पर ही विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान सड़कों पर बड़े पैमाने पर बैरिकेड लगा दिये गये और पुलिसकर्मियों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा मुख्यालय के सामने चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में ‘धोखाधड़ी’ के खिलाफ जबकि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल सरकार में व्याप्त ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ एक-दूसरे के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन की योजना बनाई थी।

हालांकि दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर बहुस्तरीय बैरिकेड्स और पुलिसकर्मियों की भारी मौजूदगी के कारण दोनों दलों के कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने विरोध स्थलों तक नहीं पहुंच सके। दोनों दलों के कार्यालयों के बीच महज 800 मीटर की दूरी है। पुलिस ने कहा कि सिर्फ मध्य दिल्ली में ही नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगी राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर भी ‘विस्तृत इंतजाम’ किए गए हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हरियाणा से सिंघू सीमा होते हुये दिल्ली में प्रवेश करने वाले आम आदमी पार्टी के कम से कम 27 कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने रोक लिया। प्रदर्शनकारियों को नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में ले जाया गया। सत्यापन के कुछ घंटों बाद हिरासत में लिये गये लोगों को छोड़ा जाएगा।’

इस बीच, आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि न केवल उसके कार्यकर्ताओं को, बल्कि विधायकों और पार्षदों सहित उसके कुछ नेताओं को विरोध प्रदर्शन में भाग लेने से रोकने के लिए घर में नजरबंद कर दिया गया अथवा हिरासत में ले लिया गया।

दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा, ‘दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल और उप महापौर आले मोहम्मद इकबाल को घर में नजरबंद कर दिया गया है। राजौरी गार्डन, बिजवासन, छतरपुर और कृष्णा नगर के विधायक तथा लक्ष्मीनगर, बादली, त्रिनगर, मोती नगर एवं तिमारपुर के पार्षदों को भी उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है।’

पार्टी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों के समक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि अगर वह चंडीगढ़ महापौर के चुनाव में ‘धांधली’ कर सकती है, तो वह विधानसभा और लोकसभा चुनावों में किसी भी हद तक जा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में वोट ‘चोरी’ करते हुए कैमरे पर पकड़ी गई। चंडीगढ़ में महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस-आप गठबंधन को हराकर सभी पदों पर जीत हासिल की।

वहीं भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अपनी पार्टी के कार्यालय के सामने झंडे लहराते हुए और केजरीवाल की आलोचना करने वाली तख्तियां और पोस्टर लेकर एकत्र हुए। भाजपा ने केजरीवाल और उनकी सरकार पर हमला बोलते हुये उन पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया और दिल्ली के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। हर दिन सरकार का कोई न कोई घोटाला लोगों के सामने उजागर हो रहा है।’

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 11:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement