facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rain Forecast: मॉनसूनी बारिश की कमी जल्द ही होगी खत्म, अल नीनो बना चिंता की वजह

Advertisement

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक विभिन्न मॉडलों पर लगाए गए अनुमान की तुलना में El Nino तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है

Last Updated- July 06, 2023 | 10:16 PM IST
Delhi Weather Today

दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। अगले कुछ दिन में देश भर में मॉनसूनी बारिश की कमी की भरपाई हो सकती है। हालांकि कुछ मौसम वैज्ञानिकों ने अनुकूल स्थिति होने के कारण किसी तरह की लापरवाही को लेकर आगाह किया है, क्योंकि अलनीनो तेज होता जा रहा है व जुलाई के दूसरे पखवाड़े के बाद मॉनसून पर इसका असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने देश भर में इस साल सामान्य बारिश का अनुमान लगाया है, जो बारिश के दीर्घावधि औसत (LPA) के 94 से 106 प्रतिशत के बीच माना जाता है। जुलाई के लिए एलपीए 280.4 मिलीमीटर है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक विभिन्न मॉडलों पर लगाए गए अनुमान की तुलना में अलनीनो तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है, जो चिंता की वजह हो सकता है। कुछ दिन पहले संयुक्त राष्ट्र विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा था कि 7 साल में पहली बार उष्णकटिबंधीय प्रशांत क्षेत्र में अलनीनो की स्थिति बनी है। इसकी वजह से वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी और बदले मौसम की स्थिति बन सकती है।

Also read: Household Savings: भारत में 73% परिवारों पर कोई कर्ज नहीं, 69% बैंकों में सेविंग पर करते हैं यकीन

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अद्यतन WMO अनुमान के मुताबिक 2023 की दूसरी छमाही में अलनीनो के असर की 90 प्रतिशत संभावना है।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement