facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Raja Raghuvanshi Murder Case: पत्नी ने ही रची थी हत्या की साजिश, मेघालय पुलिस ने किया बड़ा खुलासा; 3 सुपारी किलर गिरफ्तार

Advertisement

Raja Raghuvanshi Murder: राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी मेघालय के सोहरा क्षेत्र में छुट्टियां मना रहे थे, जहां 23 मई को वे लापता हो गए थे। उनका शव 2 जून को एक गहरी खाई में मिला।

Last Updated- June 09, 2025 | 9:27 AM IST
Raja raghuvanshi and sonam

Raja raghuvanshi and sonam: इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश और किसी ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी ने ही रची थी। राजा की हनीमून के दौरान मेघालय में हत्या कर दी गई थी। यह जानकारी सोमवार सुबह डीजीपी एल. नोंग्रांग ने दी।

उन्होंने पीटीआई से बातचीत में बताया कि पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जबकि तीन अन्य हमलावरों को रातभर चली छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

Raghuvanshi Case: क्या हुआ था?

बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी मेघालय के सोहरा क्षेत्र में छुट्टियां मना रहे थे, जहां 23 मई को वे लापता हो गए थे। उनका शव 2 जून को एक गहरी खाई में मिला। जबकि उस समय उनकी पत्नी की तलाश की जा रही थी। डीजीपी ने बताया कि एक आरोपी को यूपी से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य को इंदौर से एसआईटी ने गिरफ्तार किया।

नोंग्रांग ने कहा कि सोनम ने यूपी के नंदगंज थाने में सरेंडर कर दिया। और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि पत्नी ने ही पति की हत्या के लिए उन्हें सुपारी दी थी। इस मामले में मध्यप्रदेश में कुछ और लोगों की तलाश अब भी जारी है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने मामले को सुलझाने के लिए राज्य पुलिस की सराहना की। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया, “7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस ने राजा मर्डर केस में बड़ी सफलता हासिल की है। तीन हमलावर जो मध्यप्रदेश से हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने सरेंडर कर दिया है और एक और हमलावर की तलाश जारी है… बहुत अच्छा काम किया।”

Raja Raghuvanshi Murder Case: कैसी सुलझी गुत्थी?

शनिवार को पीटीआई ने रिपोर्ट किया था कि मावलाखियात गांव के एक गाइड अल्बर्ट पडे ने राजा और उसकी पत्नी को 23 मई की सुबह करीब 10 बजे तीन पुरुषों के साथ देखा था, जब वे नोंग्रिआत से मावलाखियात की ओर 3,000 सीढ़ियां चढ़ रहे थे। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले उन्होंने कपल को प्रसिद्ध लिविंग रूट्स ब्रिज दिखाने के लिए पूछा था। हालांकि, उन्होंने विनम्रता से मना कर दिया और किसी और गाइड को साथ लिया था। अल्बर्ट ने यह भी बताया कि तीनों पुरुष हिंदी में बात कर रहे थे। इससे स्पष्ट था कि वे स्थानीय नहीं थे।

दोनों परिवारों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। राजा का शव वेसॉडोंग फॉल्स के पास एक खाई में मिला था। उनकी अंगुली से सोने की अंगूठी और गले से चेन गायब थी। इससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई। अगले दिन एक खून से सनी मछेती (चाकू) भी वहीं पास में मिला और दो दिन बाद एक रेनकोट मिला जो माना जा रहा था कि उसी कपल का था। यह मावकमा गांव में मिला, जो सोहरारीम और खाई के बीच स्थित है जहां राजा का शव मिला था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। वहीं, शुक्रवार को सोनम के परिवार ने भी केंद्र से केस को सीबीआई को सौंपने की अपील की और मेघालय पुलिस की जांच पर असंतोष जताया था।

सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने पीटीआई को बताया, “मेरी बेटी का अपहरण हुआ है और वह अब भी अपहर्ताओं की गिरफ्त में है। मेघालय पुलिस इस मामले की सही तरीके से जांच नहीं कर रही। लापरवाही शुरू से ही रही है। अगर पहले ही सेना तैनात कर दी जाती, तो दोनों को समय पर बचाया जा सकता था।”

11 मई को हुई थी Raja-Sonam Raghuvanshi की शादी

शादी के बाद 11 मई को दंपति ने 20 मई को मेघालय के लिए रवाना हुए थे। वे 22 मई को मावलाखियात गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक स्कूटर किराए पर लिया था। 24 मई को उनका स्कूटर शिलॉंग से सोहरा की ओर जाने वाले रास्ते में एक कैफे के पास लावारिस हालत में मिला। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। मामले की जांच के लिए एक एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) बनाया गया, जिसमें चार डीएसपी भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - June 9, 2025 | 9:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement