facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Raksha Bandhan Date and Shubh Muhurat: 30 या 31 अगस्त, किस दिन बांधे राखी? जानें क्या है भद्रा काल

Advertisement

Raksha Bandhan Muhurat: 31 अगस्त को राखी सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक ही बांधी जा सकती है, क्योंकि इसके बाद पूर्णिमा तिथि खत्म हो जाएगी।

Last Updated- August 30, 2023 | 9:41 AM IST
Rakhsha Bandhan

Raksha Bandhan Date and Time: इस साल 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। हालांकि, भद्रा के कारण लोगों के मन में संशय है कि किस दिन और किस मुहूर्त में बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधे?

आइए, हम आपको बताते हैं राखी के शुभ मुहूर्त के बारे में…

30 अगस्त को लग रही है भद्रा

ज्योतिषियों के मुताबिक, 30 अगस्त को सावन की शुक्ल पूर्णिमा सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर लग रही है। इसके साथ ही आज भद्रा काल की भी शुरुआत हो जाएगी, जो कि आज रात 9 बजकर 1 मिनट पर खत्म होगा। बता दें कि भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इसलिए इस मुहूर्त में राखी बांधने को मना किया जा रहा है।

क्या होता है भद्रा काल?

ज्‍योतिष शास्त्र के मुताबिक, भद्रा काल को अशुभ काल माना जाता है।

यह भी पढ़ें : Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर देशभर में 10 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान

जानें भद्रा से जुड़ी कहानी

ऐसा कहा जाता है कि भद्रा सूर्यदेव की बेटी है और शनिदेव की बहन। ऐसा माना जाता है कि भद्रा का स्वभाव शनि देव की तरह कठोर है। इनके इस स्वभाव पर काबू करने के लिए  ब्रह्माजी ने उन्हें पंचांग में विष्टि करण के रूप में जगह दी थी। इसलिए ऐसा माना जाता है कि जिस समय भद्रा काल लग रहा होता है तो उस समय शुभ या धार्मिक कार्य करना वर्जित होता है।

यह काम करना नहीं होता अशुभ

ऐसा माना जाता है कि भद्रा काल के दौरान तंत्र-मंत्र की पूजा और कोर्ट-कचहरी का कोई काम करना अशुभ नहीं माना जाता है।

यह कार्य करना है वर्जित

भद्रा काल के समय जो कार्य करना वर्जित है उन्में विवाह, सगाई, होलिका दहन या गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य करने से मना किया जाता है। साथ ही आपको बता दें कि भद्रा पृथ्वी, पाताल और स्वर्ग तीनों लोक में भ्रमण करती है।

जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

जो लोग 30 अगस्त को राखी बांधना चाहते हैं वह केवल आज रात 9 बजकर 2 मिनट के बाद ही बांध सकते हैं। वहीं, 31 अगस्त को राखी सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक ही बांधी जा सकती है, क्योंकि इसके बाद पूर्णिमा तिथि खत्म हो जाएगी। इसका मतलब है कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त केवल 10 घंटे के लिए ही है।

Advertisement
First Published - August 30, 2023 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement