facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Reasi terror attack: तलाशी अभियान जारी, पूछताछ के लिए 20 से ज्यादा लोग हिरासत में

Advertisement

Reasi terror attack: आतंकी हमले के बाद जम्मू और राजौरी जिलों में सुरक्षाबलों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और इलाके में चेकिंग और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

Last Updated- June 11, 2024 | 6:01 PM IST
Reasi terror attack

जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में यात्रियों पर हुए हमले में शामिल आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों की 11 टीमों को जमीन पर तैनात किया गया है और पोनी-त्रेयाथ इलाके के चारों ओर घेरा डाल दिया गया है।

आतंकी हमले के बाद जम्मू और राजौरी जिलों में सुरक्षाबलों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और इलाके में चेकिंग और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इस हमले में 9 लोग मारे गए थे और 41 लोग घायल हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के लिए 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

रविवार को, आतंकवादियों ने तेरयाथ गांव के पास पोनी इलाके में कटरा में माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को ले जा रही 53 सीटर बस पर गोलियां चला दीं। यह बस उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से आए श्रद्धालुओं को ले जा रही थी। गोलियों की बौछार के बाद बस एक गहरी खाई में गिर गई।

उधमपुर-रियासी रेंज के उप महानिरीक्षक रईस मोहम्मद भट्ट ने बताया कि सुरक्षा बलों को कुछ सुराग मिले हैं और पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की 11 टीमें मिलकर भाग रहे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए दो अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमले वाली जगह के आसपास तलाशी अभियान आज भी जारी है, जहां 11 टीमें जमीन पर काम कर रही हैं और (पोनी-त्रेयाथ) इलाके के चारों ओर एक घेरा बनाया गया है।”

अधिकारियों ने बताया कि हमले में घायल हुए लोगों के बयानों के आधार पर, उन्होंने चौथे व्यक्ति के मौजूद होने की संभावना को खारिज नहीं किया है, जो तीन आतंकवादियों के लिए निगरानीकर्ता के रूप में काम कर रहा था। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षाबलों को शक है कि पाकिस्तानी आतंकी राजौरी और रियासी के पहाड़ी इलाकों में छिपे हुए हैं और इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ये आतंकी पाकिस्तान की आईएसआई के निर्देश पर काम कर रहे हैं और गुप्त तरीके से बातचीत कर रहे हैं।

कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि हमले में चार आतंकी शामिल थे, जिनमें एक स्थानीय व्यक्ति भी शामिल था। यह हमला लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अबु हमजा के आदेश पर किया गया था। सुरक्षाबलों ने सोमवार को बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया, जिसमें हाईटेक निगरानी उपकरण, ड्रोन और स्निफर डॉग शामिल हैं। इलाके में गतिविधि पर नजर रखने के लिए एक हेलीकॉप्टर भी तैनात किया गया है।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement