facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए इन दो योजनाओं का रजिस्ट्रेशन सोमवार से होगा शुरू, केजरीवाल ने की घोषणा

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू करने की घोषणा की।

Last Updated- December 22, 2024 | 4:10 PM IST
‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के रजिस्ट्रेशन की घोषणा करते अरविंद केजरीवाल | फोटो क्रेडिट: X/@ArvindKejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी। 

दिल्ली सरकार ने 2024-25 के अपने बजट में 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह प्रदान करने की इस योजना की घोषणा की थी। हालांकि, केजरीवाल ने हाल ही में घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता बरकरार रखती है तो यह राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी। 

दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है। केजरीवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, “योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कल (सोमवार) से शुरू होगा और महिलाओं को रजिस्ट्रेशन के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हमारे स्वयंसेवक आपके घर आएंगे और रजिस्ट्रेशन पूरा करेंगे।” 

उन्होंने आगे कहा कि लाभार्थियों को अपना मतदाता पहचान पत्र दिखाना होगा और दिल्ली की सभी पात्र महिला मतदाताओं को इसका लाभ मिलेगा। 

संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी सोमवार से शुरू

केजरीवाल ने साथ ही संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी कल (सोमवार) से शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ‘आप’ के स्वयंसेवक बुजुर्गों का उनके घर पर ही रजिस्ट्रेशन करेंगे। 

इससे पहले ‘आप’ प्रमुख केजरीवाल ने घोषणा की थी कि दिल्ली में उनकी पार्टी के सत्ता बरकरार रखने के बाद 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए ‘संजीवनी’ योजना शुरू की जाएगी। पिछले विधानसभा चुनाव में ‘आप’ ने दिल्ली की 70 में से 62 सीट पर जीत हासिल की थी। आप की नजर दिल्ली में विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भी जीत दर्ज करने पर है। 

Advertisement
First Published - December 22, 2024 | 4:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement