facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिजर्व बैंक ने ‘सैंडबॉक्स’ योजना के मानक बदले

Advertisement

इसका उद्देश्य वित्तीय सेवाओं में जिम्मेदार नवाचार को बढ़ावा देना, दक्षता को बढ़ावा देना और उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाना है।

Last Updated- February 28, 2024 | 9:48 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को नियामकीय ‘सैंडबॉक्स’ (आरएस) योजना से संबंधित दिशानिर्देशों में बदलाव किया। इसके तहत भागीदार संस्थाओं को डिजिटल व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षा मानदंडों का पालन करना होगा। ‘नियामकीय सैंडबॉक्स’ का मतलब एक नियंत्रित/ परीक्षण परिवेश में नए उत्पादों या सेवाओं के लाइव परीक्षण से है।

इसके लिए नियामक परीक्षण के सीमित उद्देश्य के लिए कुछ छूट की भी मंजूरी दे सकते हैं। इसका उद्देश्य वित्तीय सेवाओं में जिम्मेदार नवाचार को बढ़ावा देना, दक्षता को बढ़ावा देना और उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाना है।

रिजर्व बैंक ने हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के बाद अगस्त, 2019 में ‘नियामकीय सैंडबॉक्स के लिए सक्षम प्रारूप’ जारी किया था। आरबीआई ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर अद्यतन ‘नियामकीय सैंडबॉक्स के लिए सक्षम प्रारूप’ डाला। पिछले साढ़े चार वर्षों में हासिल अनुभवों और वित्त-प्रौद्योगिकी, बैंकिंग साझेदारों एवं अन्य हितधारकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर प्रारूप में संशोधन किया गया है।

इसके मुताबिक, नियामक सैंडबॉक्स प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की समयसीमा को 7 महीने से बढ़ाकर 9 महीने कर दिया गया है। अद्यतन प्रारूप में यह अनिवार्य किया गया है कि सैंडबॉक्स से गुजर रहीं संस्थाएं डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 9:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement