facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Saif Ali Khan: सैफ अली खान की 15,000 करोड़ की पारिवारिक संपत्ति पर सरकार का दावा, भोपाल में बढ़ी हलचल

Advertisement

भोपाल की ऐतिहासिक संपत्तियों पर दुश्मन संपत्ति अधिनियम 1968 के तहत सरकार का दावा, पटौदी परिवार के पास अपील का आखिरी मौका।

Last Updated- January 22, 2025 | 4:02 PM IST
Saif Ali Khan

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असली जिंदगी में भी शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन इन दिनों उनका ये शाही खानदान एक बड़े विवाद में फंसा है। मध्य प्रदेश में उनकी पैतृक संपत्तियों, जिनकी कीमत करीब 15,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है, पर सरकार ने नजरें गड़ा दी हैं।

क्या है मामला?

भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खान की सबसे बड़ी बेटी अबीदा सुल्तान 1950 में पाकिस्तान चली गईं। उनकी दूसरी बेटी साजिदा सुल्तान भारत में रहीं और नवाब इफ्तिखार अली खान पटौदी से शादी की। साजिदा को इन शाही संपत्तियों की कानूनी वारिस माना गया। बाद में ये संपत्तियां उनके पोते सैफ अली खान तक पहुंचीं। अब सरकार का दावा है कि ये संपत्तियां “दुश्मन संपत्ति” के दायरे में आती हैं क्योंकि अबीदा पाकिस्तान चली गई थीं।

कोर्ट का फैसला

हाल ही में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इन संपत्तियों पर 2015 से लगी रोक हटा दी। अदालत ने कहा कि इस मामले का हल “दुश्मन संपत्ति अधिनियम 1968” के तहत हो सकता है। कोर्ट ने सभी पक्षों को 30 दिन के अंदर अपनी अपील दाखिल करने का मौका दिया है।

शाही संपत्तियां कौन-कौन सी?

इनमें भोपाल की ऐतिहासिक जगहें शामिल हैं, जैसे फ्लैग स्टाफ हाउस, जहां सैफ का बचपन बीता, नूर-उस-सबह पैलेस, दर-उस-सलाम, अहमदाबाद पैलेस और कोहेफिजा प्रॉपर्टी।

भोपाल में मचा हड़कंप

इस फैसले के बाद भोपाल में हलचल तेज हो गई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि इन संपत्तियों के पिछले 72 सालों के रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इन संपत्तियों पर रह रहे हैं, उन्हें किरायेदार माना जा सकता है।

करीब 1.5 लाख लोग इस फैसले से प्रभावित हो सकते हैं। इनमें से कई को अपनी छत छिनने का डर सता रहा है।

लोग क्या कह रहे हैं?

स्थानीय निवासी नसीम खान ने कहा, “हमने यहां सालों से टैक्स भरा है, लेकिन हमारे घरों की रजिस्ट्री नहीं है। सरकार कह रही है कि ये शाही संपत्तियां हैं, लेकिन इनमें से कई पहले ही बेच दी गई हैं।” दूसरे निवासी चांद मियां का कहना है, “नवाब साहब ने हमें ये जगहें पट्टे पर दी थीं। ये मुद्दा इतना सीधा नहीं है जितना दिखता है।”

बहरहाल, पटौदी परिवार के पास अब भी अपील का मौका है। लेकिन सरकार की कार्रवाई और कोर्ट के फैसले ने विवाद को गर्मा दिया है। ये देखना दिलचस्प होगा कि सैफ अली खान और उनका परिवार इस कानूनी लड़ाई को कैसे लड़ता है।

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement