facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेबी का काम है पूंजी निर्माण सुनिश्चित करना: अनंत नारायणन

Advertisement

तकनीक व इनोवेशन से देश में निवेश में मजबूती की संभावना

Last Updated- October 30, 2023 | 11:27 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

बाजार नियामक सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायणन ने कहा कि नियामक की भूमिका न सिर्फ बाजार में गड़बड़ी को रोकना है बल्कि पूंजी का निर्माण भी सुनिश्चित करना है। और तकनीक व इनोवेशन के लिए देश में निवेश में मजबूती की खातिर यह काफी उत्साहजनक समय है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई इनसाइट समिट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, सेबी अधिनियम 1992 की प्रस्तावना में वर्णित सेवा के तीन स्तंभ हैं निवेशकों की सुरक्षा, बाजार का विकास और बाजार का विनियमन। हालांकि ऐसा विशेष तौर पर कहा नहीं गया है, लेकिन यह स्पष्ट तौर पर सेबी को पूंजी निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत बताता है।

नारायण ने कई आंकड़ों को यह बताने के लिए रेखांकित किया कि कैसे प्रतिभूति बाजार की पूरी व्यवस्था अब देसी बचत के वित्तीयकरण को प्रोत्साहित कर रहा है और इस तरह से पूंजी निर्माण में मजबूती ला रहा है। उन्होंने कहा, मार्च 2020 में यूनिक म्युचुअल फंड निवेशकों की संख्या करीब 2.2 करोड़ थी, जो सितंबर तक बढ़कर पहली बार 4 करोड़ पर पहुंच गई।

इसी तरह यूनिक डीमैट खाताधारकों की संख्या मार्च 2020 में करीब 4.2 करोड़ थी, जो आज बढ़कर 9 करोड़ के पार चली गई है। अप्रैल 2020 से हमारे म्युचुअल फंड इक्विटी व इक्विटी संबंधी योजनाओं में करीब 7.6 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जो इस अवधि में एफपीआई के निवेश का तीन गुना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देसी निवेशक यहां के बाजारों को स्थिरता प्रदान कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement