facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ से संबंधित विपक्षी दलों की याचिका मंजूर, उच्चतम न्यायालय 5 अप्रैल को करेगा सुनवाई

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 11:06 PM IST
Opposition parties' petition regarding 'misuse' of investigative agencies approved, Supreme Court to hear on April 5
PTI

उच्चतम न्यायालय कांग्रेस की अगुआई में 14 विपक्षी दलों की उस याचिका पर 5 अप्रैल को सुनवाई के लिए शुक्रवार को सहमत हो गया जिसमें राजनीतिक विरोधियों के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसियों के मनमाने इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे बी परदीवाला के पीठ ने द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, भारत राष्ट्र समिति, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, जनता दल (यूनाइटेड), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी और जेएंडके नैशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ए एम सिंघवी की दलीलों पर संज्ञान लिया।

पीठ ने कहा कि याचिका पर 5 अप्रैल को सुनवाई की जाएगी। सिंघवी ने कहा, ‘मैं भविष्य के लिए दिशा निर्देशों का अनुरोध कर रहा हूं। यह सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ 14 दलों की उल्लेखनीय एकता है। सीबीआई और ईडी के 95 फीसदी मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं।’

वरिष्ठ अधिवक्ता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सत्ता में आने के बाद सीबीआई तथा ईडी द्वारा दर्ज मामलों की संख्या बढ़ने का संदर्भ दिया। सिंघवी ने कहा, ‘2014 से पहले और 2014 के बाद के आंकड़ें देखें। मामलों में भारी उछाल है। दोषिसिद्धि की दर चार से पांच फीसदी है। हम गिरफ्तारी से पूर्व दिशा निर्देश और गिरफ्तारी के बाद जमानत दिशा निर्देश दिए जाने का अनुरोध कर रहे हैं।’ भाषा

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement