facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तमिलनाडु ने नौकाओं में ISRO की ओर से विकसित ट्रांसपोंडर लगाना शुरू किया

Advertisement

स्टालिन ने सचिवालय में नीली क्रांति योजना के तहत 10 नौका मालिकों को ये उपकरण आवंटित किये

Last Updated- December 31, 2022 | 11:20 AM IST
Tamil Nadu starts fitting ISRO-developed transponders in boats
Creative Commons license

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले मछुआरों की मदद के लिए 4,000 से अधिक मशीनीकृत नौकाओं (boats) पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा विकसित उन्नत ट्रांसपोंडर (transponders) लगाने की शुक्रवार को शुरुआत की और मछली पकड़ने वाली नौकाओं के मालिकों को ये उपकरण प्रदान किये।

4,997 मशीनीकृत नावों पर लगेगा ट्रांसपोंडर

स्टालिन ने सचिवालय में नीली क्रांति योजना के तहत 10 नौका मालिकों को ये उपकरण आवंटित किये। इस योजना के तहत 18.01 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर तमिलनाडु में 4,997 मशीनीकृत नावों पर ट्रांसपोंडर लगाया जाना है। ये नौका मालिक चेन्नई, नागपट्टिनम, तूतीकोरिन और कन्याकुमारी जिलों के हैं।

समुद्र में मछुआरों के साथ हो सकेगा संचार

यह उपकरण दो-तरफ़ा संचार का आदान-प्रदान करता है और मछुआरों को सूचना संप्रेषित करने और उनसे प्राप्त करने में मदद करता है। यह अधिकारियों को गहरे समुद्र में एक नाव के वास्तविक स्थान, उसके मार्ग का पता लगाने और बचाव के प्रयासों के लिए उचित उपाय करने में सहायता देने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें: गुजरात के नवसारी में लग्जरी बस और एसयूवी की टक्कर में नौ लोगों की मौत

मछलियों और मौसम के पूर्वानुमान की मिलेगी जानकारी

चक्रवात, तूफान या भारी बारिश के दौरान गहरे समुद्र में नावों से मत्स्य विभाग के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष तक और इसके उलट नियंत्रण कक्ष से नाव मालिक तक भी संदेश प्रेषित किया जा सकता है। संदेश सुरक्षा एजेंसियों द्वारा भी भेजे और प्राप्त किये जा सकते हैं। जिन क्षेत्रों में अधिक मछलियां हैं, उनकी जानकारी, मौसम का पूर्वानुमान और अन्य सभी प्रासंगिक पहलुओं पर अधिकारियों द्वारा नाविकों को संदेश भेजे जा सकते हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मछुआरे ब्लू टूथ से जुड़कर और ट्रांसपोंडर को ठीक करने के बाद एक मोबाइल ऐप का उपयोग करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - December 31, 2022 | 11:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement