facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पहला C-295 विमान सितंबर 2026 में गुजरात के वडोदरा प्लांट में तैयार होने की संभावना

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने अक्टूबर 2022 में वडोदरा में सी-295 विमान के फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) संयंत्र की आधारशिला रखी थी।

Last Updated- October 27, 2024 | 8:05 PM IST
Tata's C-295 complex launch: Modi, Sanchez inaugurate India's first private center to make military aircraft मोदी, सांचेज ने सैन्य विमान बनाने वाले भारत के पहले निजी केंद्र का उद्घाटन किया

गुजरात के वडोदरा में सी-295 विमानों के लिए एक विनिर्माण इकाई के उद्घाटन से पहले, आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को कहा कि भारत में बनने वाले 40 सी-295 सैन्य विमानों में से पहला विमान सितंबर 2026 में बनकर तैयार होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के उनके समकक्ष पेड्रो सांचेज सोमवार को सी-295 विमान के निर्माण के लिए वडोदरा संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इन विमानों का निर्माण टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अक्टूबर 2022 में वडोदरा में सी-295 विमान के फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) संयंत्र की आधारशिला रखी थी। रक्षा मंत्रालय ने सितंबर 2021 में 56 विमानों की आपूर्ति के लिए स्पेन की कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस एसए के साथ 21,935 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। इन 56 विमानों में से 40 का निर्माण भारत में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स करेगी।

Also read: Hindustan Zinc की उत्पादन क्षमता दोगुना करने की योजना, करेगी 2 अरब डॉलर का निवेश

सूत्र ने कहा, “भारत में बनने वाले 40 विमानों में से पहला सी-295 विमान सितंबर 2026 में वडोदरा संयंत्र में तैयार हो जाएगा। बाकी 39 विमान अगस्त 2031 तक तैयार कर लिए जाएंगे।” स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज 28 से 30 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह सोमवार को वडोदरा स्थित संयंत्र का दौरा करेंगे।

Advertisement
First Published - October 27, 2024 | 8:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement