facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गर्मी के कारण आएगी श्रमिकों के कामकाजी घंटों में कमी, खर्च बढ़ने के साथ ढीली पड़ेगी सरकार की झोली

Advertisement

‘इकनॉमिक ऐंड सोशल सर्वे ऑफ एशिया ऐंड पैसिफिक 2024’ की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘बाहर काम करने वालों, खासकर कृषि और निर्माण क्षेत्र में काम करने के लिए समस्या ज्यादा गंभीर है।

Last Updated- April 04, 2024 | 10:11 PM IST
कुशल और अकुशल श्रमिकों की कमी से जूझ रहा देश का उद्योग जगत, Labour pains, the silent crisis undermining India's infrastructure boom

तापमान बढ़ने से साल 2030 तक भारत को करीब 5.8 फीसदी कामकाजी घंटे गंवाने पड़ सकते हैं। एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राज्य आर्थिक व सामाजिक आयोग (यूएनईएससीएपी) ने गुरुवार को जारी ताजा रिपोर्ट में कहा कि इससे उत्पादकता में कमी आएगी और राजस्व का संग्रह घटेगा।

‘इकनॉमिक ऐंड सोशल सर्वे ऑफ एशिया ऐंड पैसिफिक 2024’ नाम से जारी रिपोर्ट में कहा गया है, ‘बाहर काम करने वालों, खासकर कृषि और निर्माण क्षेत्र में काम करने के लिए समस्या ज्यादा गंभीर है। लेकिन कारखानों के अंदर काम करने वाले कामगारों के लिए भी यह अहम है। श्रमिकों की उत्पादकता और आर्थिक उत्पादन गिरने की वजह से तापमान बढ़ने से राजस्व संग्रह में भी कमी आएगी।’

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन से बीमारियां भी फैलेंगी, जिससे सरकार का राजस्व कम होने के साथ व्यय की जरूरतें बढ़ेंगी क्योंकि इस तरह के बुरे असर को कम करने के लिए धन खर्च करने की आवश्यकता बढ़ेगी।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘मौजूदा इलाकों में जैसे-जैसे बीमारियां व्यापक होती जाती हैं और जलवायु परिवर्तन के कारण नए क्षेत्रों में फैलती हैं, वे हेल्थकेयर की अतिरिक्त लागत की वजह बनती हैं। बीमारियों का प्रसार सीमित करने के लिए जरूरी लक्षित निवेश की जरूरत होगी और इसके लिए अन्य क्षेत्रों में खर्च में कटौती करनी पड़ सकती है। आखिरकार सरकार का राजस्व संग्रह भी घट सकता है क्योंकि बीमारियां बढ़ने से आर्थिक उत्पादन घटेगा।’

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से कृषि सब्सिडी का बोझ बढ़ सकता है, जो इस समय भारत में कृषि से होने वाली कुल आमदनी का पांचवां हिस्सा है।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement