facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TPCI ने वर्ल्ड फर्नीचर कंफेडरेशन के साथ किया गठजोड़, भारत में फर्नीचर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement

फर्नीचर के लगभग 250 अरब अमेरिकी डॉलर के वैश्विक बाजार में भारत की बहुत कम हिस्सेदारी है।

Last Updated- August 19, 2023 | 2:57 PM IST
India US trade

भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (TPCI) ने शनिवार को कहा कि उसने विश्व फर्नीचर परिसंघ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते के तहत फर्नीचर बनाने के लिए देश में आधुनिक औद्योगिक क्लस्टर स्थापित किए जाने हैं।

फर्नीचर के लगभग 250 अरब अमेरिकी डॉलर के वैश्विक बाजार में भारत की बहुत कम हिस्सेदारी है। यूरोपीय संघ (ईयू) और चीन लगभग 100 अरब अमेरिकी डॉलर का फर्नीचर निर्यात करते हैं।

सिर्फ अमेरिका 72 अरब अमेरिकी डॉलर के फर्नीचर का आयात करता है और वह सबसे बड़ा आयातक है। टीपीसीआई के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा कि भारत के लिए निर्यात को बढ़ाने और आयात पर निर्भरता को कम करने का एक बड़ा अवसर है।

उन्होंने कहा कि इस एमओयू के जरिए दुनिया के प्रमुख फर्नीचर विनिर्माताओं के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि एमओयू के तहत भारत में फर्नीचर औद्योगिक क्लस्टर स्थापित करने के लिए वैश्विक निकाय और टीपीसीआई के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ”हमारे पास पर्याप्त जमीन, सबसे किफायती कुशल श्रम और सहायक लॉजिस्टिक तथा गोदाम जैसे बुनियादी ढांचे हैं। भारत को अमेरिकी बाजार में फर्नीचर के निर्यात के लिए सभी उत्पादों पर शून्य शुल्क की सुविधा हासिल है।’

‘ इस समय भारतीय फर्नीचर उद्योग काफी हद तक असंगठित है और मुख्य रूप से केवल हाथ से बने फर्नीचर पर जोर दिया जाता है। सिंगला ने कहा, ”इस सहयोग से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आएगा, भारत के फर्नीचर निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी।”

Advertisement
First Published - August 19, 2023 | 2:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement