facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: पारा चढ़ने के साथ ही UPPCL ने कसी कमर, ऐसे करेगी बिजली की मांग पूरी

Advertisement
Last Updated- May 07, 2023 | 6:37 PM IST
India Bets Big on Power Grid Upgrade, ₹7.9 Lakh Crore Push by 2036. Can It Solve Electricity Crisis?

अप्रैल के आखिरी और मई के शुरुआती दिनों में हुई बारिश के बाद एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में पारा चढ़ने लगा है। इसी के साथ प्रदेश में बिजली की मांग (power demand) भी बढ़ने लगी है। बीते एक सप्ताह में ही प्रदेश में बिजली की मांग में 5,000 मेगावाट का इजाफा हो चुका है। आने वाले दिनों में मांग बढ़ने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) ने एनर्जी एक्सचेंज (Energy Exchange) से खरीद बढ़ाने के साथ ही बंद पड़े बिजलीघरों को जल्दी चालू करने के निर्देश दिए हैं।

पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक पहली मई को प्रदेश में बिजली की मांग 14,675 मेगावाट थी जो शनिवार को बढ़कर 19,500 मेगावाट के पार पहुंच गई है। दो दिनों की बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट अब खात्मे पर है और एक बार फिर से पारा चढ़ने लगा है।

आने वाले दिनों में प्रदेश में बिजली की मांग 24,000 मेगावाट पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक मॉनसून में देरी के आसार हैं लिहाजा जून में बिजली की मांग ज्यादा बनी रहेगी। अधिकारियों का मानना है कि जून में बिजली की मांग बढ़कर 25 से 26,000 मेगावाट जा सकती है।

हालांकि गरमी के पहले ही पावर कारपोरेशन ने बिजली की मांग के मुताबिक व्यवस्था की थी। विभिन्न राज्यों के साथ बैंकिंग पावर समझौते किए गए थे जबकि एनर्जी एक्सचेंज से खरीद की व्यवस्था की गई थी। इसी महीने प्रदेश में जवाहरपुर ताप बिजली परियोजना की पहली इकाई से 660 मेगावाट का उत्पादन शुरू हो जाएगा। साथ ही ओबरा में भी 670 मेगावाट की एक इकाई में उत्पादन चालू हो जाएगा।

Also Read: UP में बनेगा पहला फार्मा पार्क, योगी सरकार खर्च करेगी 1560 करोड़ रुपये

ऊर्जा विभाग ने जल्दी ही ओबरा में बंद चल रही एक व अनपरा की दो इकाइयों में उत्पादन फिर से शुरू करने को कहा है। वर्तमान में प्रदेश के विद्युत उत्पादन निगम की इकाइयों से 3,077 मेगावाट, 180 मेगावाट जल विद्युत और बारा मेजा व करछना की निजी बिजली इकाइयों से 4,620 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इसके बाद केंद्रीय कोटे से 7,250 मेगावाट बिजली मिल रही है। प्रदेश में बिजली की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए विभिन्न राज्यों से समझौता आधारित एक्सचेंज के अलावा एनर्जी एक्सचेंज से खरीद की जाती है।

पावर कारपोरेशन ने आने वाले दिनों में बढ़ने वाली मांग को देखते हुए निर्देश दिए हैं कि उत्पादन निगम की सभी इकाइयों को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाए व बंद पड़े बिजलीघरों को चालू किया जाए। इसके अलावा जवाहरपुर व ओबरा की नई इकाई में उत्पादन अगले सप्ताह तक शुरू कर दिया जाए।

Advertisement
First Published - May 7, 2023 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement