facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Vande Bharat Express: 2023 की 11वीं वंदे भारत लॉन्च, 3 महीने में 57 और ट्रेनें उतरनी हैं पटरी पर

15 फरवरी, 2019 के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी।

Last Updated- May 30, 2023 | 2:12 PM IST
PIB

Vande Bharat Express: आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली नॉर्थ ईस्ट की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (vande bharat) को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही यह अब तक की 18वीं और 2023 की 11 वीं लॉन्चिंग हुई।

ट्रेन को रवाना करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी मौजूद रहे।

आजादी के 75 साल जब पूरे होंगे तो भारत में 75 ट्रेनें वंदे भारत होंगी

15 फरवरी, 2019 के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन को लॉन्च हुए 4 साल से ज्यादा हो गए।

वंदे भारत की लॉन्चिंग के समय भारत सरकार ने कहा था कि यह देश की पहली ट्रेन होगी जो पूरी तरह से देशी यानी मेक इन इंडिया के तहत होगी। पीएम मोदी ने 2 साल पहले यह ऐलान किया था कि आजादी के 75 साल जब पूरे होंगे तो भारत में 75 ट्रेनें वंदे भारत होंगी।

हालांकि, फरवरी 2019 में पीएम के ऐलान के कुछ ही दिनों बाद कोरोना महामारी का प्रकोप देखने को मिला और इसकी वजह से वंदे भारत का कार्य भी बाधित हो गया था। 2019 में महज दो वंदे भारत ही लॉन्च हो पाई थी। इसके बाद 2022 में काम में थोड़ी रफ्तार देखने को मिली और साल भर में पांच ट्रेनें लॉन्च हुई।

आज तक कितनी वंदे भारत हो चुकी हैं लॉन्च?

15 फरवरी, 2019 के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन को लॉन्च हुए 4 साल से ज्यादा हो गए। वंदे भारत की लॉन्चिंग के समय भारत सरकार ने कहा था कि यह देश की पहली ट्रेन होगी जो पूरी तरह से देसी यानी मेक इन इंडिया के तहत होगी।

15 अगस्त, 2021 को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया था कि जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मनायेगा तो भारत में 75 वंदे भारत ट्रेने चलने लगेंगी। वंदे भारत की शुरुआत हुए 4 साल पूरे हो गए और अब तक, 18 वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग की जा चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 15 अगस्त, 2023 तक देश में कितनी वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही होंगी।

क्या 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है वंदे भारत?

भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ज्यादा रफ्तार, कम समय और सुविधाओं से परिपूर्ण रहने के लिए काफी फेमस है। वंदे भारत के अबतक दो वर्जन लॉन्च किए जा चुके हैं। पहला वर्जन वंदे भारत 1.0 था जो थोड़ी कम एडवांस्ड थी और इसका वजन 430 टन का था। इसके बाद सरकार ने वंदे भारत का 2.0 वर्जन लॉन्च किया जो पहले के मुकाबले ज्यादा एडवांस और कम समय में हाई स्पीड पकड़ने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड और 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड तक पहुंच सकती है। इस ट्रेन का वजन भी घटाकर 392 टन कर दिया गया।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी रफ्तार अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है लेकिन अभी तक के आंकड़ों के अनुसार इन ट्रेनों की औसत रफ्तार 64 किमी प्रति घंटे बताई गई है।

क्या है फैसिलिटी?

वंदे भारत में यात्रियों को Wi-Fi की सुविधा भी मिलती है। सभी कोच में 32 स्क्रीन लगाई गईं हैं जिससे पैसेंजर को समय समय पर सूचना मिलती रहती है। इसमें लगाई गई AC पर्यावरण के अनुकूल है जो 15 फीसदी ज्यादा एनर्जी एफिसिएंट है। एक्जीक्यूटिव कोच (EC) में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की एक्स्ट्रा सुविधा है।

एक वंदे भारत बनाने में कितना आता है खर्च

PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 16 कोच वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत को बनाने में कुल लागत करीब 115 करोड़ रुपये आती है।

2023 में कितनी वंदे भारत हुई लॉन्च

1. सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी को सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। यह पहली लॉन्चिंग के बाद से 8वीं और 2023 की पहली वंदे भारत ट्रेन थी।

690 किमी की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर हफ्ते में सभी दिन चलती है और 8 घंटे 30 मिनट में सफर पूरा करती है।

2. मुंबई-शोलापुर और मुंबई-शिरडी

10 फरवरी, 2023 को पीएम मोदी ने मुंबई को सोलापुर और साईं नगर शिरडी से जोड़ने वाली दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। देश में पहली बार एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई।

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई और सोलापुर के बीच 455 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 30 मिनट में तय करेगी; वहीं, मुंबई-साईं नगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस को शिरडी तक 343 किलोमीटर की दूरी तय करने में पांच घंटे 25 मिनट का समय लगेगा। बता दें कि यह ट्रेन की लॉन्चिंग के साथ देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन हो गई।

3. भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

1 अप्रैल, 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देश को मिलने वाली यह वंदे भारत MP के लिए पहली ऐसी ट्रेन थी।

यह ट्रेन 708 किमी की दूरी 7 घंटे 45 मिनट में तय करेगी।

4. सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस

8 अप्रैल, 2023 को पीएम मोदी ने हैदराबाद में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलने वाली यह ट्रेन 661 किमी की दूरी 8 घंटे 30 मिनट में पूरा करेगी।

5. चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत

8 अप्रैल, 2023 को ही पीएम मोदी ने देश की 13वीं वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च किया। चेन्नई से कोयम्बटूर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस राज्य की राजधानी और वेस्ट इंडस्ट्रियल सिटी के बीच यात्रा के समय में एक घंटे से ज्यादा की कटौती करती है और 495 किमी की दूरी 5 घंटे 50 मिनट में पूरा करती है।

6. दिल्ली-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस

पीएम मोदी ने 12 अप्रैल को राजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। यह ट्रेन अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच चलती है।

देश की 14वीं वंदे भारत 428 किमी की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करती है।

7. तिरुवनंतपुरम – कासरगोड़ वंदे भारत एक्सप्रेस
15वीं वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने 25 अप्रैल, 2023 को रवाना किया था, जो तिरुवनंतपुरम से कासरगोड़ के बीच 501 किमी की दूरी 7 घंटे 30 मिनट में तय करती है।

8. हावड़ा- पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत के साथ राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जो पुरी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से जोड़ती है। यह लगभग साढ़े छह घंटे में 500 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस मार्ग की सबसे तेज ट्रेन है।

9. देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

यह सेमी-हाई स्पीड, वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून को दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) से जोड़ती है। इस नई ट्रेन की शुरुआत 25 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। नए जमाने की यह ट्रेन 314 किमी की दूरी चार घंटे 45 मिनट में तय करती है। वर्तमान में, दो शहरों के बीच सबसे तेज ट्रेन नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस है। वंदे भारत इतनी ही दूरी को तय करने में चार घंटे 10 मिनट का समय लगाती है

10. गुवाहाटी-जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 मई, 2023 को गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अब तक की 18वीं वंदे भारत और 2023 की 11वीं ऐसी ट्रेन होगी।

यह 411 किमी की दूरी 5 घंटे 30 मिनट में तय करेगी।

First Published - May 29, 2023 | 7:36 PM IST

संबंधित पोस्ट