facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विवादों में फंसे बौद्ध गुरु Dalai Lama, बच्चे को किस करने का वीडियो हुआ वायरल

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 10:48 AM IST
Dalai Lama

बौद्ध गुरु दलाई लामा एक बार फिर विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बढ़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर उन पर सोशल मीडिया यूजर्स कई सवाल उठा रहे हैं। इस वीडियो में दलाई लामा एक नाबालिग बच्चे के होंठ पर किस करते नजर आ रहे हैं, साथ ही उस बच्चे से अपनी जीभ भी ‘suck’ करने को कह रहे हैं। बता दें कि बच्चा उन्हे सम्मान देने के लिए उनके पास आया था ।

इस वीडियो को ट्विटर यूजर जोस्ट ब्रोकर्स (Joost Broekers) ने शेयर किया है, जिसमें उसने यह सवाल पूछा है कि आखिर दलाई लामा ने ऐसा क्यों किया?

इस वीडियो के वायरल होते ही लोग अलग-अलग तरह की प्रक्रिया दे रहे हैं। एक वर्ग दलाई लामा के इस व्यवहार की खूब आलोचना कर रहा है। वहीं, दूसरी तरह उनके फॉलोअर्स का मानना है कि बुजुर्ग बौद्ध उस बच्चे के साथ केवल ‘मजाक’ कर रहे थे ।

इसके अलावा, बाल यौन शोषण के शिकार लोगों का कहना है कि यह एक गंभीर मामला है । लोगों का कहना है कि बच्चा वीडियो में बेहद असहज दिख रहा है ।

बता दें कि यह पहली बार नहीं जब दलाई लामा विवादों में घिरे हों। उन्होंने साल 2019 में एक विवादित बयान दिया था। दलाई लामा ने कहा थी कि यदि कोई महिला उनकी उत्तराधिकारी होती है तो उसे ‘आकर्षक’ होना चाहिए । हालांकि, आलोचनाओं में घिरने के बाद उन्होंने अपने इस विवादास्पद बयान को लेकर माफी मांगी थी ।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement