facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Weather Update: मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी की भारी बारिश की चेतावनी

Advertisement

Weather Update Today: आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में भी आज (26 अगस्त) हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Last Updated- August 26, 2024 | 10:57 AM IST
Rain Alert
Representative image

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून का असर लगातार जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर बना दबाव का क्षेत्र अधिक दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है, जिसके कारण अगले दो-तीन दिन में दोनों राज्यों के अलावा गुजरात, गोवा तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। साथ ही दिल्ली में भी आज (26 अगस्त) हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

IMD ने जारी की चेतावनी

आईएमडी ने जानकारी दी है कि 25 अगस्त को रात 11:30 बजे अधिक दबाव का क्षेत्र राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था। इसके बाद, देर रात 2 बजे जारी एक अपडेट में आईएमडी ने बताया कि यह दबाव पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की दिशा में बढ़ रहा है, जिससे दक्षिणी राजस्थान और गुजरात के क्षेत्रों पर इसका असर पड़ सकता है। 29 अगस्त तक, इसके सौराष्ट्र, कच्छ और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना जताई गई है।

बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल पर भी कम दबाव का क्षेत्र

आईएमडी के अनुसार बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र पर भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले दो दिन में इसके और तीव्र होने तथा पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र, उत्तरी ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में ‘रेड अलर्ट’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 26 अगस्त को पश्चिम मध्यप्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 26 से 29 अगस्त तक पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान, साथ ही गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में भी इसी तरह की भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में संभावित बाढ़ और जलभराव के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अगले कुछ दिनों में भारी वर्षा की संभावना

आईएमडी ने आगामी दिनों में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और झारखंड में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है। विभाग ने 26 अगस्त को मध्यप्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है, जबकि 26-27 अगस्त को दक्षिण राजस्थान में हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस मौसम प्रणाली के चलते इन क्षेत्रों में जनजीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका है, जिसके लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों के लिए चेतावनी

26 अगस्त को गुजरात, निकटवर्ती पाकिस्तान, उत्तर महाराष्ट्र और उत्तरपूर्वी अरब सागर में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जो 27 और 28 अगस्त को बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इसके चलते गुजरात, पाकिस्तान और उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में 30 अगस्त तक समुद्र की स्थिति बेहद खराब रहने की उम्मीद है।

मछुआरों और जहाजों को दी गई सलाह

इसी दौरान, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में भी 26 अगस्त को समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है। आईएमडी ने मछुआरों को 30 अगस्त तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी, खासकर गुजरात, पाकिस्तान और महाराष्ट्र के तटों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। छोटे जहाजों और अन्वेषण और उत्पादन ऑपरेटरों को मौसम के घटनाक्रम पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है। आईएमडी ने खासकर शहरी इलाकों में बाढ़, सड़क बंद होने और जलभराव की भी चेतावनी दी है। भूस्खलन और बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचने का भी खतरा है।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 10:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement