facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cyclone Remal से पश्चिम बंगाल को भारी नुकसान; आचार संहिता लागू होने से मिल सकता है मकानों, फसलों पर मुआवजा

Advertisement

कोलकाता में दीवार ढहने से दो व्यक्तियों की मौत की सूचना है। पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी नुकसान के बारे में बताया गया है।

Last Updated- May 27, 2024 | 10:40 PM IST
West Bengal suffered huge losses due to Cyclone Remal, can get compensation on houses and crops after implementation of code of conduct Cyclone Remal से पश्चिम बंगाल को भारी नुकसान, आचार संहिता लागू होने से मिल सकता है मकानों और फसलों पर मुआवजा

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में सोमवार को भी बारिश और तेज हवाएं जारी रहीं जबकि चक्रवात रेमल कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। भीषण चक्रवाती तूफान ने रविवार रात नौ बजे के करीब पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर 110 किलोमीटर से 120 किलोमीटर की गति से और 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ दस्तक दिया था। कोलकाता में हवा की अधिकतम रफ्तार 74 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

कोलकाता में दीवार ढहने से दो व्यक्तियों की मौत की सूचना है। पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी नुकसान के बारे में बताया गया है। कोलकाता के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलजमाव हो गया और सड़क किनारे पेड़ उखड़ने से यातायात बाधित हुआ।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि चक्रवात रेमल ने भारी नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्रवाई के कारण जानमाल का नुकसान अपेक्षाकृत कम रहा।

देश में आम चुनाव के कारण आचार संहिता लागू होने से फसलों और मकानों को हुई क्षति पर मुआवजा देने पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के बावजूद सरकार आपदा से निपटने के लिए तैयार है।

मुख्य सचिव से लेकर जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी एकजुट होकर आपदा से निपटने में जनता के साथ खड़े हैं और आगे भी उनकी मदद को तत्पर रहेंगे पश्चिम बंगाल सरकार ने तटीय इलाकों के करीब रहने वाले करीब 1.60 लाख लोगों को आश्रय गृहों तक पहुंचाया था। हालांकि, चक्रवात रेमल के कारण हुए नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा अब तक नहीं बताया गया है।

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement