facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या 2030 तक बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी? बिजली मंत्री ने बताए उत्साह बढ़ाने वाले आंकड़े

Advertisement

बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये 80,000 मेगावाट क्षमता की तापीय बिजली परियोजनाएं निर्माण के विभिन्न स्तर पर हैं।

Last Updated- January 15, 2024 | 10:56 PM IST
power consumption

केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार ने पिछले नौ साल में बिजली क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2014 से लेकर अबतक बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में करीब 16.93 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जबकि 17.05 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर काम जारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये 80,000 मेगावाट क्षमता की तापीय बिजली परियोजनाएं निर्माण के विभिन्न स्तर पर हैं। वहीं नवीकरणीय ऊर्जा के मामले में करीब 99,000 मेगावाट की क्षमता निर्माणधीन है।

सिंह ने विद्युत (संशोधन) नियम, 2024 के बारे में कहा कि बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अबतक 16.93 लाख करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में किये गये निवेश का ब्योरा देते हुए कहा कि कुल 16.93 लाख करोड़ रुपये में से 11.2 लाख करोड़ रुपये बिजली उत्पादन, वितरण और पारेषण क्षेत्र में जबकि 5.73 लाख करोड़ रुपये नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश किए गए हैं।

इसमें से 7.4 लाख करोड़ रुपये बिजली क्षेत्र में जबकि 9.65 लाख करोड़ रुपये नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश की बिजली उत्पादन क्षमता इस समय करीब 428 गीगावाट है जो बढ़कर 800 गीगावाट हो जाएगी। देश ने 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा है। हर साल 50 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की बोली की योजना है।

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 10:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement