facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Green hydrogen नीति के तहत स्टार्ट-अप्स को आर्थिक सहायता देगी योगी सरकार

Advertisement

इसके अलावा हरित ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा इंक्यूबेटर को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। गौरतलब है कि योगी मंत्रिपरिषद ने मंगलवार को ही ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी

Last Updated- March 06, 2024 | 2:03 PM IST
Green Hydrogen

हरित ऊर्जा और पर्यावरण की स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए उत्तर प्रदेश की योगी Green hydrogen  नीति के तहत स्टार्ट अप को आर्थिक सहायता देगी।

ग्रीन हाइड्रोजन नीति के तहत योगी सरकार उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा देते हुए उद्योग लगाने वालों को विभिन्न तरह के लाभ और प्रोत्साहन देगी। खासतौर पर ग्रीन हाइड्रोजन में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार अधिकतम 25 लाख रुपए प्रतिवर्ष प्रति स्टार्टअप 5 सालों तक वित्तीय प्रोत्साहन देती रहेगी।

इसके अलावा हरित ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा इंक्यूबेटर को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। गौरतलब है कि योगी मंत्रिपरिषद ने मंगलवार को ही ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी दी है। इस नीति के तहत अगले 5 सालों में 1,20,000 रोजगार सृजन की संभावना है। ग्रीन हाइड्रोजन नीति के संचालन में यूपीनेडा नोडल एजेंसी होगी।

नीति के मुताबिक ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं की स्थापना के लिए 30 वर्ष अवधि हेतु ग्राम समाज, सरकारी भूमि पर लीज पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। सार्वजनिक क्षेत्रों के लिए लीज का मूल्य एक रुपए प्रति एकड़ प्रतिवर्ष होगा और निजी निवेशकों के लिए यह 15000 रुपए प्रति एकड़ प्रतिवर्ष होगा।

यह जमीन अस्थानांतरणीय होगी और अगर आवंटन होने के 3 साल की समयावधि में भूमि ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं के लिए उपयोग में नहीं लाई जाती है तो भूमि अनिवार्य रूप से वापस ले ली जाएगी। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के तहत यूपीनेडा द्वारा सिंगल विंडो पोर्टल को निवेश मित्र से इंटरलिंक किया जाएगा। ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट को पर्यावरण अनापत्ति हेतु व्हाइट कैटेगरी स्टेटस प्रदान किया जाएगा। प्रदेश सरकार भूमि बैंक एवं जल की उपलब्धता हेतु आंकड़े तैयार करेगी एवं संभावित निवेशकों को आवश्यकतानुसार भूमि, जल एवं विद्युत पारेषण त्रंत उपलब्ध करवाने में सहयोग प्रदान करेगी।

ग्रीन हाइड्रोजन एवं इसके उत्पादों की उत्पादन लागत घटाने एवं नवीनतम तकनीकी विकास हेतु दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी, जिसमें सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को 100 फीसदी एकमुश्त वित्तीय प्रोत्साहन के रूप में अधिकतम 50 करोड़ रुपए तक दिया जाएगा। भारत सरकार द्वारा समय समय पर उपलब्ध कराए गए प्रोत्साहन इस नीति के प्रावधान प्रोत्साहन के अतिरिक्त माने जाएंगे एवं अनुमन्य होंगे।

प्रदेश में वर्ष 2028 तक ग्रीन हाइड्रोजन व ग्रीन अमोनिया एक मिलियन टन प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता का लक्ष्य है। कुल 5000 करोड़ रुपए का वित्तीय प्राविधान इस नीति के क्रियान्वयन में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 2:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement