facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आपके बारे में धीरे-धीरे सब कुछ जान रहा है आपका फोन: एस सोमनाथ

Advertisement

ISRO चीफ ने आगाह किया कि भविष्य में AI हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर हावी हो सकती है।

Last Updated- January 18, 2024 | 5:13 PM IST
ISRO gives priority to women pilots flying fighter aircraft for 'Gaganyaan' mission: S. Somnath

ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के व्यापक प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि AI हर जगह है, और हमारे फोन लगातार हमारे बारे में सीख रहे हैं और सिस्टम में योगदान दे रहे हैं।

गुवाहाटी में प्रागज्योतिषपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, ISRO अध्यक्ष ने कहा, “आज हम AI के बारे में बात कर रहे हैं। AI हमारे चारों तरफ है। आप जिस भी फोन का हम इस्तेमाल करते हैं वह वास्तव में आपको धीरे-धीरे सीख रहा है। हर key जो आप उपयोग करते हैं वास्तव में सिस्टम में आपकी हर बात फीड कर रही होती है।”

ISRO चीफ ने आगाह किया कि भविष्य में AI हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर हावी हो सकती है।

ISRO चीफ ने कहा, “वे जानते हैं कि आप कौन हैं, आपकी पसंद क्या है। कंप्यूटर सब कुछ जानता है। आप नहीं जानते होंगे, आपके दोस्त नहीं जानते होंगे लेकिन कंप्यूटर सिस्टम आपको आपके दोस्तों से बेहतर जानता है। आने वाले दिनों में यह भी बढ़ेगा, एआई यहां कई चीजों पर हावी होना शुरू कर देगा।”

11 जनवरी को, सोमनाथ ने भारत के अंतरिक्ष लक्ष्यों को साझा करते हुए कहा कि देश का लक्ष्य 2035 तक एक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना और 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय उपस्थिति दर्ज करना है।

सोमनाथ ने ISRO की हालिया उपलब्धियों की सराहना की और भारत के अंतरिक्ष प्रयासों के मजबूत समर्थन और प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दिया। (ANI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 5:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement