facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से 26 लोगों की मौत, 11 लापता

Advertisement

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि बिजली कटौती, क्षतिग्रस्त पुलों और मलबे से अवरुद्ध सड़कों के कारण लोगों को मदद करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Last Updated- March 11, 2024 | 9:02 PM IST
26 people died, 11 missing due to flash flood and landslide on Sumatra island of Indonesia इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से 26 लोगों की मौत, 11 लापता

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन के बाद पानी कम होना शुरू हुआ तो बचावकर्मियों ने और शव बरामद किए। इस आपदा में अब तक कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 11 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मानसून की बारिश और नदियों में बढ़ते पानी के कारण पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के नौ जिले और शहर जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार की देर रात हुए भूस्खलन से नदी के किनारे टूट गए जिससे नदी का पानी पेसिसिर सेलाटन जिले के पहाड़ी गांवों में भर गया।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि बिजली कटौती, क्षतिग्रस्त पुलों और मलबे से अवरुद्ध सड़कों के कारण आपदा प्रभावित लोगों को मदद करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित पेसिसिर सेलाटन और उसके पड़ोसी पदांग परियामन जिले के गांवों से बचावकर्मियों ने और शव बरामद किए हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

उन्होंने कहा कि भूस्खलन से कम से कम 14 घर जमींदोज हो गए और कम से कम दो ग्रामीण घायल हो गए हैं। वहीं, बचावकर्मी 11 लोगों की तलाश कर रहे हैं जो अब भी लापता हैं।

मुहारी ने कहा कि पश्चिम सुमात्रा प्रांत में मानसून की बारिश से 37,000 से अधिक घर और इमारतें जलमग्न हो गई हैं। अचानक आई बाढ़ में कम से कम तीन घर बह गए और 666 अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

एजेंसी ने कहा कि अचानक आई बाढ़ से 26 पुल, 45 मस्जिद और 25 स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि 13 सड़कें नष्ट हो गई हैं। इसके अलावा दो सिंचाई प्रणाली इकाइयां भी प्रभावित हुई हैं, जिसके परिणामस्वरूप 113 हेक्टेयर (279 एकड़) क्षेत्र में फैले चावल के खेत और 300 वर्ग मीटर (3,220 वर्ग फीट) बागान भी जलमग्न हो गए हैं।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 9:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement