facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Japan में हानेडा हवाईअड्डे पर विमान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 300 से ज्यादा यात्री, देखें तस्वीरें

Advertisement

हानेडा जापान के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, और कई लोग नए साल की छुट्टियों में यात्रा करते हैं।

Last Updated- January 02, 2024 | 4:15 PM IST

तोक्यो के हानेडा हवाईअड्डे की हवाईपट्टी पर मंगलवार को एक विमान में आग लग गई। स्थानीय टीवी की फुटेज में दिखाया गया कि जापान एयरलाइंस का एक विमान जब हवाईपट्टी पर था तो उसमें भीषण आग लग गई।

इसके बाद विमान के पंखों के आसपास के क्षेत्र में आग फैल गई। बाद में तस्वीरों में अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की कोशिश करते नजर आए। तत्काल यह जानकारी नहीं मिल पाई कि क्या हुआ था और क्या इस घटना में कोई हताहत हुआ है।

एनएचके टीवी ने बताया कि विमान जेएएल की उड़ान संख्या 516 थी जिसने जापान के शिन चिटोस हवाईअड्डे से हानेडा के लिए उड़ान भरी थी। हानेडा जापान के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, और कई लोग नए साल की छुट्टियों में यात्रा करते हैं। ब्रॉडकास्टर एनएचके ने बताया कि एयरबस विमान में सवार सभी 367 यात्रियों को निकाल लिया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान अभी-अभी उत्तरी जापानी द्वीप होक्काइडो के साप्पोरो हवाई अड्डे से आया था। दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाईअड्डों में से एक, हनेडा हवाईअड्डे पर एक तटरक्षक अधिकारी ने कहा कि वे “विवरणों की जांच” कर रहे हैं।

टेलीविज़न फ़ुटेज में बचावकर्मियों द्वारा स्प्रे किए जाने के दौरान खिड़कियों और विमान के निचले हिस्से से आग की लपटें ज़मीन पर गिरती हुई दिखाई दे रही थीं।रनवे पर जलता हुआ मलबा भी था। एनएचके ने बताया कि 70 से अधिक दमकल गाड़ियों को तैनात किया जा रहा है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 2, 2024 | 4:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement