facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Seattle में जातिगत भेदभाव को प्रतिबंधित किए जाने के बाद Toronto में भी गरमाया मुद्दा

Advertisement

अमेरिका में जाति आधारित भेदभाव के मामले पर इस मत परिणाम के दूरगामी प्रभाव पड़ सकते हैं

Last Updated- March 11, 2023 | 9:37 AM IST
Arrest of two suspects possible soon in Nijjar murder case in Canada: Report

सिएटल में जाति आधारित भेदभाव को प्रतिबंधित किए जाने के बाद अब कनाडा के टोरंटो में भी यह मुद्दा गरमाया हुआ है, जहां एक धड़ा जातिगत भेदभाव का विरोध कर रहा है, लेकिन दूसरा धड़ा इस प्रकार के प्रतिबंध के खिलाफ है।

सिएटल पिछले महीने जाति आधारित भेदभाव को प्रतिबंधित करने वाला अमेरिका का पहला शहर बन गया। भारतीय अमेरिकी नेता क्षमा सावंत ने सिएटल सिटी काउंसिल में भेदभाव न करने की नीति में जाति को शामिल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसे पारित कर दिया गया है।

उच्च जाति की हिंदू नेता सावंत के प्रस्ताव को सिएटल के सदन यानी सिटी काउंसिल में एक के मुकाबले छह मतों से पारित किया गया। अमेरिका में जाति आधारित भेदभाव के मामले पर इस मत परिणाम के दूरगामी प्रभाव पड़ सकते हैं।

जातिगत भेदभाव संबंधी प्रस्ताव को टोरंटो जिला स्कूल बोर्ड (टीडीएसबी) के सामने विचार-विमर्श के लिए रखा गया, लेकिन बोर्ड ने आठ मार्च को इसे ओंटारियो मानवाधिकार आयोग के पास समीक्षा के लिए भेज दिया। बोर्ड ने कहा कि उसे इस मामले में विशेषज्ञता प्राप्त नहीं है।

सिएटल की सिटी काउंसलर सावंत ने टीडीएसबी सदस्यों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘इस प्रस्ताव पर यदि ‘हां’ में जवाब आता है, तो यह टोरंटो में सभी स्कूली छात्रों के हित में होगा। छात्र शैक्षणिक माहौल में कई प्रकार से जातिगत भेदभाव का अनुभव कर सकते हैं। उन्हें जातिवादी अपशब्दों, सामाजिक और ऑनलाइन परिवेश में भेदभाव आदि का सामना करना पड़ सकता है।’’

दूसरी ओर, इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे ‘कोलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (सीओएचएनए) ने कहा कि किसी एक समुदाय को चिह्नित किए जाने के कारण कनाडाई दक्षिण एशियाई समुदाय इसका कड़ा विरोध कर रहा है।

मीडिया में यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि सीओएचएनए कनाडा की मदद से समुदाय के लोगों ने बोर्ड के न्यासियों को 21,000 से अधिक ईमेल भेजे और कई फोन कॉल किए। नॉर्थ यॉर्क में भी टीडीएसबी कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया।

Advertisement
First Published - March 11, 2023 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement