facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेख हसीना की जीत के बाद बांग्लादेश के प्रमुख विपक्षी दल BNP ने की नए सिरे से चुनाव कराने की मांग

Advertisement

बांग्लादेश में रविवार को हुए आम चुनाव में निवर्तमान प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी ने 300 सदस्यीय संसद में 223 सीटें जीतीं।

Last Updated- January 08, 2024 | 8:26 PM IST

बांग्लादेश में आम चुनाव का बहिष्कार कर रहे प्रमुख विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने उन्हें रद्द कर देश में नए सिरे से चुनाव कराए जाने की मांग की है। बीएनपी ने रविवार को हुए चुनाव के दौरान मतदान के प्रतिशत को लेकर सवाल खड़े करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना से इस्तीफे की मांग की।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने अपनी मांगों के लिए जनता का समर्थन जुटाने के वास्ते मंगलवार और बुधवार को दो दिवसीय जन संपर्क कार्यक्रम की घोषणा की है।

बीएनपी ने एक वैध और जवाबदेह सरकार स्थापित करने के लिए एक गैर-दलीय सरकार के तहत नए सिरे से चुनाव की अपनी मांग भी दोहराई।

बांग्लादेश में रविवार को हुए आम चुनाव में निवर्तमान प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी ने 300 सदस्यीय संसद में 223 सीटें जीतीं। एक उम्मीदवार के निधन के कारण 299 सीट पर चुनाव हुये थे। इस सीट पर मतदान बाद में होगा।

संसद में मुख्य विपक्षी दल जातीय पार्टी को 11, बांग्लादेश कल्याण पार्टी को एक और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की। जातीय समाजतांत्रिक दल और ‘वर्कर्स पार्टी ऑफ बांग्लादेश’ ने एक-एक सीट जीतीं।

अवामी लीग पार्टी की प्रमुख हसीना (76) ने गोपालगंज-तृतीय सीट पर भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की। संसद सदस्य के रूप में यह उनका आठवां कार्यकाल है। बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि देश में 41.8 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अंतिम गणना के अनुसार, यह आंकड़ा 41.8 प्रतिशत है। यदि किसी को इस संख्या पर संदेह है तो इसे चुनौती देने के लिए आपका स्वागत है।’’ बीएनपी ने चुनाव का बहिष्कार करते हुए रविवार को हड़ताल की थी।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 8:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement