facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रुपये-क्यात में व्यापार पर सहमति इस माह संभव, कारोबार में दोगुना इजाफा होने की उम्मीद

Advertisement

दोनों देशों के केंद्रीय बैंक के बीच बातचीत पूरी होने के बाद रुपये और क्यात में सीधा भुगतान शुरू किया जा सकता है

Last Updated- June 12, 2023 | 11:33 PM IST
Negotiations on rupee-kyat trade arrangement may conclude by June-end: Myanmar commerce minister
PTI

म्यांमार के वाणिज्य मंत्री यू आंग नाइंग ओ ने सोमवार को उम्मीद जताई कि भारतीय रुपये और म्यांमार के क्यात में व्यापारिक भुगतान की व्यवस्था को जून के अंत तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा, जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने की राह मजबूत होगी।

EEPC इंडिया की ओर से आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि म्यांमार का केंद्रीय बैंक और भारत का केंद्रीय बैंक विदेशी विनिमय नीति के मुताबिक रुपये-क्यात भुगतान व्यवस्था, कारोबार की शर्तों, और मानक परिचालन प्रक्रिया (SOP) को लेकर सैद्धांतिक रूप से सहमत हैं।

मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के केंद्रीय बैंक के बीच बातचीत पूरी होने के बाद रुपये और क्यात में सीधा भुगतान शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि अगर सब कुछ सही चलता है तो बातचीत इस माह के अंत तक पूरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो जाता है तो कारोबार कम से कम दोगुना हो जाएगा।

म्यांमार ने पहले ही चीन और थाईलैंड के साथ इस तरह का व्यापार समझौता कर रखा है। मंत्री ने कहा कि 2021 से म्यामार अमेरिकी प्रतिबंध का सामना कर रहा है, जिससे उसे अन्य देशों के साथ डॉलर में लेन-देन संबंधी भुगतान में बाधाएं आ रही हैं।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement