facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AI Safety Summit: ब्रिटिश PM सुनक ने AI के जोखिमों से निपटने के लिए ब्लेचले घोषणा की सराहना की

Advertisement

सम्मेलन में भाग लेने वालों में ओपनएआई, एंथ्रोपिक, गूगल डीपमाइंड, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी एआई क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

Last Updated- November 02, 2023 | 7:22 PM IST
UK PM Rishi Sunak hails 'landmark' Bletchley Declaration to tackle risks from AI

ब्रिटेन द्वारा आयोजित कृत्रिम मेधा (AI) शिखर सम्मेलन में बृहस्पतिवार को वार्ता का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत समेत 28 देशों के साथ हुए ब्लेचले घोषणापत्र समझौते की सराहना की और इसे “ऐतिहासिक” बताया। यह घोषणापत्र कृत्रिम मेधा से जुड़े जोखिमों से निपटने की साझा जिम्मेदारी से संबंधित है।

बकिंघमशायर के ब्लेचले पार्क में दो दिवसीय एआई सुरक्षा शिखर सम्मेलन में सुनक ने पहले ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नीति निर्धारकों को सूचित करने के लिए नए प्रकार के एआई की जांच, मूल्यांकन और परीक्षण करने के वास्ते ब्रिटेन में दुनिया का पहला एआई सुरक्षा संस्थान स्थापित करने की घोषणा की थी।

शिखर सम्मेलन का उद्देश्य कृत्रिम मेधा के लिए अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करना है। शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन दुनिया भर के सरकारी प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के अलावा सुनक एआई, शिक्षा जगत और नागरिक संस्थाओं में अग्रणी कंपनियों से चर्चा करेंगे, जो एआई सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक ठोस कार्रवाई पर केंद्रित होगी।

सम्मेलन में भाग लेने वालों में ओपनएआई, एंथ्रोपिक, गूगल डीपमाइंड, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी एआई क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। टेक अरबपति और ‘एक्स’ प्रमुख एलन मस्क सुनक के साथ एक विशेष व्यक्तिगत सत्र में भाग लेंगे।

केंद्रीय उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया । भारत, समझौते का समर्थन करने वाले 28 देशों में से एक था।

चंद्रशेखर ने शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा, “हम निश्चित रूप से चाहते हैं कि एआई और व्यापक इंटरनेट एवं तकनीक अच्छाई, सुरक्षा और विश्वास का प्रतिनिधित्व करें। और, उन सभी को रेखांकित करते हुए, इसका उपयोग करने वाले सभी लोगों के लिए मंच और नवोन्मेष करने वाले कानून के तहत जवाबदेही प्रदर्शित करें।”

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 7:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement