facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India Bomb Threat: कनाडाई वायु सेना का विमान एअर इंडिया के फंसे यात्रियों को शिकागो लेकर जा रहा

Advertisement

एअर इंडिया की इस उड़ान को, विमान में बम होने की धमकी मिलने के बाद उसका मार्ग परिवर्तित कर इकालुइट ले जाया गया था।

Last Updated- October 16, 2024 | 11:13 AM IST
Air India
Representative image

कनाडाई वायु सेना का एक विमान एअर इंडिया की एक उड़ान के यात्रियों को इकालुइट हवाई अड्डे से शिकागो लेकर जा रहा है। एअर इंडिया की इस उड़ान को, विमान में बम होने की धमकी मिलने के बाद उसका मार्ग परिवर्तित कर इकालुइट ले जाया गया था।

विमान में चालक दल के 20 सदस्यों समेत 211 यात्री सवार थे। एअर इंडिया ने बुधवार को एक बयान में कहा कि 15 अक्टूबर को कनाडा के इकालुइट ले जायी गयी उड़ान एआई127 के यात्री अपने गंतव्य शिकागो की ओर जा रहे हैं।

एयरलाइन ने कहा, ‘‘यात्रियों को कनाडाई वायु सेना के एक विमान से ले जाया जा रहा है जिसने तीन बजकर 54 मिनट यूटीसी (समन्वित वैश्विक समय) पर इकालुइट से उड़ान भरी और उसके सात बजकर 48 मिनट यूटीसी के आसपास शिकागो पहुंचने की संभावना है। इकालुइट में तीन बजकर 54 मिनट का समन्वित वैश्विक समय रात करीब 11 बजकर 54 मिनट था।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 11:13 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement